DSSSB Sweeper and Chowkidar Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए सफाई कर्मचारी और चौकीदार के पदों पर भर्ती

WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now

DSSSB Sweeper and Chowkidar Recruitment 2026 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने सफाई कर्मचारी और चौकीदार के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल विज्ञापन जारी कर दिया है और दिल्ली अधीनस्थ सेवा चैन बोर्ड ने इस भर्ती में कुल 25 पदो के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिनमें से 10 पद Sweeper के और 15 पद Chowkidar के लिए रखे गए हैं। जो भी इच्छुक अभ्यर्थी या उम्मीदवार है वो इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

DSSSB Sweeper and Chowkidar Recruitment 2026 भर्ती के ऑनलाइन आवेदन 13 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुके है और ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 नवंबर 2026 रखी गई है। इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए और आयु की गणना 1 जून 2026 के आधार पर की जाएगी। आधिकारिक नियमानुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छोड़ दी जाएगी। DSSSB Sweeper and Chowkidar दोनों पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास रखी गई है।

DSSSB Sweeper and Chowkidar Recruitment 2026 Overview

विवरण जानकारी
संस्था का नामदिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB)
पदो का नामसफाई कर्मचारी और चौकीदार
कुल पद25
विज्ञापन संख्या05/2026
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि9 अक्टूबर 2026
पदों का समूहग्रुप C
योग्यतामान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
ऑनलाइन आवेदन शुरू13 अक्टूबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि11 नवंबर 2026
आधिकारिक वेबसाइटdsssb.delhi.gov.in

DSSSB Sweeper and Chowkidar Recruitment 2026 Important Dates

विवरण तिथि
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि9 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि13 अक्टूबर 2026, दोपहर 12 बजे से
आवेदन की अंतिम तिथि11 नवंबर 2026, रात 11 बजे तक
आयु की गणना1 जून 2026

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुके है जो भी इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करना चाहता है, वह आवेदन की अंतिम तिथि का इंतजार न करे, समय से पहले आवेदन कर दें।

DSSSB Sweeper and Chowkidar Recruitment 2026 Vacancy Details

DSSSB भर्ती में सफाई कर्मचारी और चौकीदार के पद रखे गए हैं। विज्ञापन में दोनों भर्तियों के लिए अलग-अलग पोस्ट कोड रखे गए हैं, जो भी उम्मीदवार या अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है, वह ऑनलाइन आवेदन करते समय पद का नाम और पोस्ट कोड सही चुनें।

पद का नाम पद कोड सामान्य ओबीसीSCSTEWS कुल
सफाई कर्मचारी46/265211110
चोकीदार47/267421115
कुल —12632225

DSSSB Sweeper and Chowkidar Recruitment 2026 Application Fee

श्रेणी आवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए₹100
महिला उम्मीदवार के लिएनिःशुल्क
SC / ST उम्मीदवारों के लिएनिःशुल्क
दिव्यांग के लिएनिःशुल्क
पात्र भूतपूर्व सैनिकनिःशुल्क
भुगतान का माध्यम ऑनलाइन SBI e-pay के माध्यम से

उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान केवल SBI e-pay के माध्यम से कर सकते हैं और जमा किया गया शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।

DSSSB Sweeper and Chowkidar Recruitment 2026 Age Limit

  • न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 27 वर्ष से कम
  • आयु की गणना: 1 जून 2026 को आधार मानकर की जाएगी

आधिकारिक नोटिफिकेशन में न्यूनतम आयु 18 वर्ष से अधिक रखी गई है और अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष से कम रखी गई है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के आधार पर उम्मीदवार का जन्म 2 जून 1999 से पहले और 1 जून 2008 के बाद नहीं होना चाहिए।

आयु सीमा में छूट

श्रेणी आयु सीमा में छूट
SC / ST5 वर्ष
पात्र ओबीसी3 वर्ष
PwBD + सामान्य / ईडब्ल्यूएस10 वर्ष
PwBD + SC / ST15 वर्ष
PwBD + ओबीसी13 वर्ष

इसके अलावा भी आधिकारिक नोटिफिकेशन के आधार पर आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC, ST, OBC, PwBD) के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। संपूर्ण जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन को ज़रूर पढ़ें।

DSSSB Sweeper and Chowkidar Recruitment 2026 Educational Qualification

Sweeper and Chowkidar दोनों पदों के लिए आवेदक किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। दोनों पदों के लिए अलग -अलग शैक्षणिक योग्यता नहीं रखी गई है, बल्कि दोनों पदों के लिए सम्मान शैक्षणिक योग्यता रखी गई है। उम्मीदवार को शैक्षणिक योग्यता 11 नवंबर 2026 तक प्राप्त होनी चाहिए। नोटिफिकेशन में इस भर्ती के लिए कोई अलग से कार्य अनुभव निर्धारित नहीं किया गया है।

DSSSB Sweeper and Chowkidar Recruitment 2026 Selection Process

DSSSB Sweeper and Chowkidar पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

  1. लिखित परीक्षा: DSSSB द्वारा उम्मीदवारों की 100 अंकों की बहुविकल्पीय लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
  2. साक्षात्कार: शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का 15 अंकों का साक्षात्कार लिया जाएगा।
  3. अंतिम मेरिट: अंतिम चयन परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार साक्षात्कार के लिए रिक्तियों के अधिकतम 10 गुना उम्मीदवारों को बुलाने का प्रावधान है। शॉर्टलिस्टिंग के दौरान वस्तुनिष्ठ परीक्षा में समान अंक प्राप्त वाले उम्मीदवारों को भी साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

DSSSB Sweeper and Chowkidar Recruitment 2026 Exam Pattern

सफाई कर्मचारी और चौकीदार दोनों पदों के लिए परीक्षा पैटर्न एक समान है।

विषयप्रश्नों की संख्याअंक
अंग्रेजी2525
हिंदी2525
सामान्य ज्ञान, समसामयिक घटनाएं2525
अंकगणित2525
कुल100100

DSSSB भर्ती लिखित परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। प्रत्येक गलत उत्तर का 0.25 अंक काटा जाएगा। उम्मीदवारों के लिए परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए परीक्षा मे 160 मिनट निर्धारित किये गये हैं। साक्षात्कार 15 अंकों का होगा और उम्मीदवारों का अंतिम चयन लिखित परीक्षा तथा साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। वस्तुनिष्ठ परीक्षा में सामान्य / EWS वर्ग को 50% और OBC (Delhi), SC / ST / PwBD और पूर्व सैनिक वर्ग को 45% न्यूनतम अंक लाने होंगे।

DSSSB Sweeper and Chowkidar Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले उम्मीदवार को DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाना होगा।
  • यदि आपने पहले पंजीकरण नहीं किया है, तो “New Registration” पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • जिनका पहले से पंजीकरण किया हुआ है वह अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करें।
  • DSSSB Sweeper & Chowkidar Recruitment 2026″ के लिंक पर क्लिक करें और पोस्ट कोड के अनुसार आवेदन फार्म में मांगी गई आवश्यक जानकारी भरे।
  • मांगे गए शैक्षणिक योग्यता के आवश्यक दस्तावेज और पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • अब श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान SBI e-pay के माध्यम से करें।
  • लास्ट में फॉर्म को एक बार जांच लें और “Submit” बटन पर क्लिक कर दें। आवेदन फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

DSSSB Sweeper and Chowkidar Recruitment 2026 Important Links

Leave a Comment