Rajasthan High Court 4th Grade Syllabus 2026: राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी भर्ती का नया सिलेबस और परीक्षा पैटर्न जारी

WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now

Rajasthan High Court 4th Grade Syllabus 2026 को राजस्थान उच्च न्यायालय के द्वारा जारी कर दिया गया है। जो भी अभ्यर्थी राजस्थान हाईकोर्ट 4th ग्रेड की तैयारी कर रहा है तो उसे 2026 में जारी सिलेबस के अनुसार लिखित परीक्षा की तैयारी करनी होगी। राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 5670 पद्मों की भर्ती का विज्ञापन 9 जून 2025 को जारी किया गया था। इस भर्ती का विज्ञापन वर्ष 2025 में जारी हुआ है,

राजस्थान उच्च न्यायालय चतुर श्रेणी कर्मचारी का यानी ग्रुप डी का जिन भी अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है वे सभी अब राजस्थान हाईकोर्ट चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सिलेबस 2026 को डाउनलोड कर सकते हैं और 2026 में जारी सिलेबस के अनुसार ही लिखित परीक्षा की तैयारी करनी है।

Rajasthan High Court 4th Grade Syllabus 2026 Overview

विवरण जानकारी
भर्ती संस्था राजस्थान उच्च न्यायालय
परीक्षा का नामराजस्थान हाईकोर्ट चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा
कुल पद5670
परीक्षा वर्ष2026
लिखित परीक्षा85 अंक
साक्षात्कार15 अंक
सम्पूर्ण चयन परीक्षा100 अंक
परीक्षा अवधि2 घंटे
नकारात्मक अंक नहीं
विषय सामान्य हिन्दी, सामान्य अंग्रेज़ी तथा राजस्थानी संस्कृति एवं बोलिया
आधिकारिक वेबसाइटhcraj.nic.in

Rajasthan High Court चतुर्थ श्रेणी चयन प्रक्रिया

आधिकारिक विज्ञापन के अनुसार राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी की चयन प्रक्रिया के दो मुख्य चरण निर्धारित हैं।

चयन चरण
लिखित परीक्षा85 अंक
साक्षात्कार15 अंक
कुल अंक100 अंक

इसकी अंतिम मेरिट सूची या लिस्ट लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

Rajasthan High Court 4th Grade Exam Pattern 2026

विषय प्रश्नों की संख्या अंक
सामान्य हिन्दी5050
सामान्य अंग्रेजी1010
राजस्थानी संस्कृति एवं बोलिया2525
कुल8585

परीक्षा पैटर्न की मुख्य बातें

  • लिखित परीक्षा की अवधि दो घंटे रहेगी।
  • प्रश्नों के उत्तर गलत होने पर नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित है।
  • प्रश्नों के उत्तर OMR उत्तर पत्रक पर देने होंगे।
  • प्रश्नों का स्तर 10 वीं कक्षा का होगा।
  • इस परीक्षा के लिए दो घंटे का समय मिलेगा।
  • लिखित परीक्षा के बाद 15 अंकों का साक्षात्कार होगा।

Rajasthan High Court 4th Grade Syllabus 2026 (Topic Wise)

1. सामान्य हिन्दी

  • संज्ञा और सर्वनाम
  • क्रिया और विशेषण
  • तत्सम तद्भव
  • देशज एवं विदेशी शब्द
  • संधि अर्थ, प्रकार एवं संधि-विच्छेद
  • उपसर्ग एवं प्रत्यय
  • पर्यायवाची शब्द
  • विलोम शब्द
  • वाक्यांश के लिए एक शब्द
  • शब्द-शुद्धि
  • वाक्य शुद्धि
  • काल के प्रकार (भेद)
  • मुहावरे
  • लोकोक्ति
  • समानार्थी शब्द
  • संयोजक
  • कहावतें

2. सामान्य अंग्रेजी

  • Voice:- Active and Passive
  • Tenses/ Sequence of Tenses
  • Narration:- Direct and Indirect
  • Transformation of Sentences: Assertive to Negative
  • Interrogative Correction of Sentences Exclamatory and Vice-Versa
  • Words Wrongly Used

3. राजस्थानी संस्कृत एवं बोलिया

  • राजस्थानी मुहावरे
  • राजस्थानी कहावतें
  • संस्कृति, पोशाक, वेशभूषा, त्यौहार, आदि
  • बोलियाँ
  • लोक गीत और लोक नृत्य
  • राजस्थान का भूगोल
  • राजस्थान का इतिहास
  • राजस्थान के कवि और लेखक
  • राजस्थान के धार्मिक स्थल, आदि
  • वास्तुकला
  • लोकदेवता

Rajasthan High Court 4th Grade Syllabus Download कैसे करें?

  • सबसे पहले राजस्थान हाईकोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट hcraj.nic.in खोलनी है, जिसका लिंक नीचे दिया गया है।
  • वेबसाइट खोलने के बाद सिलेबस के पोर्टल पर जाना है।
  • उसके बाद High Court 4th Grade Syllabus 2026 पर जाना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके पास नया पेज खुलेगा जिसमें आपको नीचे स्क्रॉल करना है।
  • यहां पर आपको Raj High Court 4th Grade Syllabus 2026 Download Link पर क्लिक करना है
  • क्लिक करते ही सिलेबस की पीडीएफ डाउनलोड हो जाएगी।
  • इस प्रकार सभी विद्यार्थी राजस्थान हाई कोर्ट चपरासी भर्ती का संपूर्ण सिलेबस और एग्जाम पैटर्न अपने फोन से डाउनलोड कर सकते हैं

Rajasthan High Court 4th Grade Syllabus 2026 Important Links

Leave a Comment