Canara Bank Apprentice Recruitment 2026: केनरा बैंक ने 3500 पदों पर निकाली भर्ती, 1अक्टूबर से करें आवेदन

WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now

Canara Bank Apprentice Recruitment 2026 ने भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। केनरा बैंक ने नोटिफिकेशन में कुल 3500 पदों पर (ग्रेजुएट अप्रेंटिस) भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के ऑनलाइन आवेदन 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगे और ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2026 रखी गई है। इस भर्ती के तहत योग्य उम्मीदवारों को केनरा बैंक में 1 वर्ष की ट्रेनिंग दी जाएगी।

केनरा बैंक ने जो 3500 पदो पर भती॔ का नोटिफिकेशन जारी किया है, इसके सम्पूर्ण खाली पद भारत में फैले हुई है और हर राज्य में पद अलग-अलग रखे गए हैं। जो भी इच्छुक अभ्यर्थी या उम्मीदवार बैंक में नौकरी करना चाहता है वह 1 अक्टूबर 2026 से अपना आवेदन फॉर्म भर सकता है। केनरा बैंक भर्ती का आवेदन करने के लिए किसी भी विषय में स्नातक डिग्री रखने वाला अभ्यर्थी आवेदन कर सकता हैं और जो उम्मीदवार 20 वर्ष से 28 वर्ष का है वह आवेदन कर सकता है।

Canara Bank Apprentice Recruitment 2026 Overview

विवरण जानकारी
संस्था का नाम केनरा बैंक
पद का नामग्रेजुएट अप्रेंटिस
कुल पद3500
ट्रेनिंग अवधि1 वर्ष
मासिक स्टाइपेंड16,650
राजस्थान की कुल सीटें96
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आवेदन शुरू होने की तिथि1 अक्टूबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि17 अक्टूबर 2026
आयु की गणना1 सितंबर 2026
आधिकारिक वेबसाइटcanarabank.bank.in

Canara Bank Apprentice Recruitment 2026 Important Dates

विवरण तिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि1 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि17 अक्टूबर 2026
आयु सीमा की गणना1 सितंबर 2026

जिस अभ्यर्थी ने NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो वह ऑनलाइन आवेदन से पहले करना अनिवार्य है।

Canara Bank Apprentice Recruitment 2026 Application Fee

श्रेणी शुल्क
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / दिव्यांग (SC / ST / PwBD) निःशुल्क
अन्य सभी उम्मीदवार₹500
भुगतान का माध्यम ऑनलाइन

Canara Bank Apprentice Recruitment 2026 Vacancy Details

राज्य या
केंद्रशासित
प्रदेश
स्थानीय भाषा पद/ सीटें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूहHindi/English4
आंध्र प्रदेशTelugu/Urdu247
अरुणाचल प्रदेशEnglish5
असमAssamese/Bengali/Bodo42
बिहारHindi/Urdu122
चंडीगढ़Hindi/Punjabi6
छत्तीसगढ़Hindi39
दादरा और नगर हवेलीGujarati1
दमन और दीवGujarati1
दिल्लीHindi93
गोवाKonkani25
गुजरातGujarati89
हरियाणाHindi/Punjabi114
हिमाचल प्रदेशHindi23
जम्मू और कश्मीरUrdu/Hindi16
झारखंडHindi/Santhali74
कर्नाटकKannada581
केरलMalayalam240
लद्दाखUrdu/Ladakhi/Bhoti (Bodhi)1
लक्षद्वीपMalayalam4
मध्य प्रदेशHindi110
महाराष्ट्रMarathi205
मणिपुरManipuri/English3
मेघालयEnglish/Garo/Khasi5
मिजोरमMizo2
नागालैंडEnglish4
ओडिशाOdia104
पांडिचेरीTamil4
पंजाबPunjabi/Hindi96
राजस्थानHindi96
सिक्किमNepali/English4
तमिलनाडुTamil391
तेलंगानाTelugu/Urdu134
त्रिपुराBengali/Kokborok8
उत्तर प्रदेशHindi/Urdu409
उत्तराखण्डHindi48
पश्चिम बंगालBengali/Nepali150
कुल3500

केनरा बैंक भर्ती में उम्मीदवार या अभ्यर्थी केवल एक राज्य की प्रशिक्षण सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है

Canara Bank Apprentice Recruitment 2026 Age Limit

Canara Bank Apprentice Recruitment 2026 में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आयु सीमा निम्न है

  • न्यूनतम आयु सीमा : 20 वर्ष
  • अधिकतम आयु सीमा : 28 वर्ष
  • इस भर्ती के लिए आयु की गणना 1 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी (उम्मीदवार का जन्म 2 सितंबर 1998 से 1 सितंबर 2006 के बीच में होना चाहिए )

आयु सीमा में छूट

श्रेणी आयु सीमा में छूट
SC / ST उम्मीदवार5 वर्ष
OBC (Non-Creamy Layer)3 वर्ष
​PwBD (दिव्यांग) उम्मीदवार को10 वर्ष

Canara Bank Apprentice Recruitment 2026 Educational Qualification

  • उम्मीदवार या अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
  • ​ स्नातक की डिग्री मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 1 जनवरी 2023 से 1 सितंबर 2026 के बीच प्राप्त की गई होनी चाहिए।
  • जिन उम्मीदवारों के पास पहले से 1 वर्ष या उससे अधिक का कार्य अनुभव है या जो पहले से अप्रेंटिसशिप कर रहे हैं, अभ्यर्थी या उम्मीदवार पात्र नहीं हैं।
  • इस भर्ती का आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार के 12 वीं या डिप्लोमा के अंक भी महत्वपूर्ण होती है, इसमें सामान्य वर्ग के उम्मीदवार के लिए 12 वीं या डिप्लोमा में न्यूनतम 60% और SC, ST और PwBD के उम्मीदवार के लिए न्यूनतम 55% अंक आवश्यक होते हैं।

Canara Bank Apprentice Recruitment 2026 Selection Process

Canara Bank अप्रेंटिसशिप 2026 के लिए चयन प्रक्रिया बिना किसी लिखित परीक्षा के निम्नलिखित चरणों के आधार पर होगी

  1. मेरिट लिस्ट : इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन 12वीं कक्षा या डिप्लोमा में प्राप्त अंकों/प्रतिशत के आधार पर राज्यवार मेरिट लिस्ट से किया जाता है।
  2. दस्तावेज सत्यापन : मेरिट लिस्ट के बाद, मेरिट में शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों / उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट्स की बारीकी से जांच होगी।
  3. ​स्थानीय भाषा का परीक्षण : उम्मीदवार को संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए और यदि आपने 10वीं या 12वीं कक्षा में स्थानीय भाषा पढ़ी है, तो आपको इस टेस्ट से छूट मिल जाएगी।
  4. मेडिकल परीक्षा : ये सभी चयन की प्रक्रिया होने के बाद अंत में बैंक के मानकों के अनुसार मेडिकल फिटनेस टेस्ट होगा।

Canara Bank Apprentice Recruitment 2026 आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले उम्मीदवार को राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण योजना (NATS) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रोफाइल 100% पूरा करके NATS Enrollment ID / Number प्राप्त करना होगा।
  • इसके बाद केनरा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट (canarabank.bank.in) पर जाना होगा।
  • ऑफिशियल वेबसाइट खोलने पर आपके सामने होमपेज पर दिए गए ‘Careers’ विकल्प में जाकर ‘Recruitment’ सेक्शन में जाना होगा।
  • यहाँ पर आपको “Engagement of Graduate Apprentice under Apprenticeship Act, 1961” के लिंक पर जाना होगा।
  • अपना NATS रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी पर्सनल व एजुकेशनल डिटेल्स भरनी होगी।
  • अब आपको अपना निर्धारित आकार में पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
  • अब अपनी श्रेणी या वर्ग के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करें।
  • लास्ट में फॉर्म को सबमिट करके उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

Canara Bank Apprentice Recruitment 2026 Important Links

Leave a Comment