
ITBP Sports Quota Recruitment 2026 ने इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस फोर्स (ITBP) भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती में भारत के विभिन्न राज्यों के योग्य महिला और पुरुष उम्मीदवारों का स्पोर्ट्स कोटा के तहत कांस्टेबल के कुल 126 पदों का का चयन होगा। कुल 126 पदों में से 72 पद पुरुषों के लिए और 54 पद महिलाओं के लिए रखे गए हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 3 अक्टूबर 2026 को सुबह 12:01 बजे से शुरू होंगे और ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 नवंबर 2026 को रात 11:59 बजे तक रखी गई है। इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि उम्मीदवार का चयन डॉक्युमेंट, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, स्पोर्ट्स ट्रायल और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। जो भी इच्छुक अभ्यर्थी या उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो वह ITBP की ऑफिशियल वेबसाइट से recruitment.itbpolice.nic.in आवेदन कर सकते है।
ITBP Sports Quota Recruitment 2026 Overview
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती संगठन | भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) |
| पद का नाम | कांस्टेबल (General Duty), स्पोर्ट्स कोटा |
| पदों की कुल संख्या | 126 |
| पुरुषों के लिए पद | 72 |
| महिलाओं के लिए पद | 54 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| नौकरी का प्रकार | डिफेंस जॉब / सेंट्रल गवर्नमेंट जॉब |
| आधिकारिक वेबसाइट | recruitment.itbpolice.nic.in |
ITBP Sports Quota Recruitment 2026 Vacancy Wise Details
ITBP स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026 के नोटिफिकेशन के आधार पर कुल 126 पदों को विभिन्न 28 खेल विधाओं में बांटा गया है, जो निम्न है
| खेल | पुरुष | महिला | कुल |
|---|---|---|---|
| एथलेटिक्स | 3 | 2 | 5 |
| एक्वाटिक्स | 2 | 2 | 4 |
| तीरंदाजी | 1 | 4 | 5 |
| बैडमिंटन | 3 | 3 | 6 |
| बास्केटबॉल | 3 | 0 | 3 |
| बॉक्सिंग | 5 | 4 | 9 |
| घुड़सवारी | 1 | 0 | 1 |
| फुटबॉल | 2 | 0 | 2 |
| जिम्नास्टिक | 3 | 3 | 6 |
| हैंडबॉल | 3 | 0 | 3 |
| आइस हॉकी | 4 | 2 | 6 |
| हॉकी | 3 | 0 | 3 |
| जूडो | 4 | 8 | 12 |
| खो-खो | 1 | 2 | 3 |
| पेंचक सिलाट | 1 | 3 | 4 |
| पावरलिफ्टिंग | 1 | 0 | 1 |
| सेंट्रल स्की | 4 | 4 | 8 |
| स्पोर्ट्स शूटिंग | 4 | 4 | 8 |
| टेबल टेनिस | 2 | 0 | 2 |
| ताइक्वांडो | 3 | 4 | 7 |
| वॉलीबॉल | 6 | 0 | 6 |
| वेटलिफ्टिंग | 4 | 0 | 4 |
| कुश्ती | 4 | 1 | 5 |
| कैनोइंग | 1 | 2 | 3 |
| कयाकिंग | 1 | 2 | 3 |
| रोइंग | 0 | 1 | 1 |
| एमटीबी साइक्लिंग | 1 | 1 | 2 |
| कराटे | 2 | 2 | 4 |
| कुल | 72 | 54 | 126 |
इस भर्ती में पुरुष और महिला दोनों वर्गों के लिए खेल-वार अलग-अलग पदों का वितरण आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध है, उम्मीदवार आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन को जरूर देख लें।
ITBP Sports Quota Recruitment 2026 Important Dates
| कार्यक्रम | तिथि |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि | 3 अक्टूबर 2026, सुबह 00:01 बजे से |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 1 नवंबर 2026, रात 11:59 बजे तक |
ITBP Sports Quota Recruitment 2026
| वर्ग | आवेदन शुल्क |
|---|---|
| सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस पुरूष वर्ग के लिए | ₹100 |
| एससी / एसटी / महिला उम्मीदवार | निशुल्क |
| आवेदन शुल्क का भुगतान | ऑनलाइन |
ITBP Sports Quota Recruitment 2026 Age Limit
| आयु संबंधित विवरण | आयु सीमा |
|---|---|
| न्यूनतम आयु | 18 वर्ष |
| अधिकतम आयु | 23 वर्ष |
इस भर्ती में सरकार के नियमानुसार आयु में छूट रखी गई है जिसमें उत्कृष्ट खिलाड़ियों को ऊपरी आयु में अधिकतम 5 वर्ष की छूट और SC,ST वर्ग के खिलाड़ियों के लिए अधिकतम 10 वर्ष की छूट रखी गई है।
ITBP Sports Quota Recruitment 2026 Educational Qualifications
जारी किए गए नोटिफिकेशन में शैक्षणिक योग्यता और खेल उपलब्धि की बिस्तर शर्तें नहीं दी गई हैं, बल्कि इसमें ये बताया गया है कि उम्मीदवार को शैक्षणिक योग्यता सहित पात्रता शर्तें और खिलाड़ी को खेल संबंधित उत्कृष्ट खिलाड़ी निर्धारित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। ITBP फॉर्म भरते समयउसका ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर जांच लें। उसके अनुसार ही अपने खेल स्पर्धा, प्रमाण पत्र और शैक्षणिक योग्यता की शर्तें अच्छे से जांचें।
ITBP Sports Quota Recruitment 2026 Salary Details
ITBP स्पोर्ट्स कोटा भर्ती में चयनित उम्मीदवार को केंद्र सरकार के सातवें वेतन आयोग के पे-लेवल – 3 के अनुसार 21,700 से 69,100 प्रतिमाह वेतन दिया जाता है और इसके साथ ही DA, राशन मनी, ड्रेस अलाउंस और अन्य केंद्रीय कर्मचारी भत्ते भी मिलेंगे।
ITBP Sports Quota Recruitment 2026 Selection Process
ITBP Sports Quota भर्ती में चयन के लिए उम्मीदवार को डॉक्यूमेंटेशन, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट , स्पोर्ट्स ट्रायल टेस्ट, मेरिट लिस्ट और विस्तृत चिकित्सीय परीक्षा से होकर गुजरना होगा। हालांकि ITBP ने अपने ऑफिशियल नोटिफिकेशन में चयन के चरण नहीं बताए गए हैं। उम्मीदवार को बता दें फॉर्म भरते समय ITBP के ऑफिशियल नोटिफिकेशन को जरूर जांच लें।
ITBP Sports Quota Recruitment 2026 आवेदन कैसे करें?
ITBP भर्ती का फॉर्म भरने के लिए आवेदक को ITBP की आधिकारिक recruitment वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाना होगा और अपनी बेसिक डिटेल्स भरकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें। इसके बाद मांगे गए अपने आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और स्पोर्ट्स अचीवमेंट सर्टिफिकेट और अपना आवेदन शुल्क जमा कर दें। लास्ट में फॉर्म को फाइनल सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
ITBP Sports Quota Recruitment 2026 Important Links
| Start ITBP Sports Quota Recruitment 2026 form | 3 October 2026 |
| Last Date Online Application form | 1 November 2026 |
| Official Notification | Download here |
| Apply Online | Apply Now |
| Official Website | recruitment.itbpolice.nic.in |
| Join WhatsApp Channel | Join Now |
| Join Telegram Channel | Join Now |
| More Job Update | studyrojgar.in |