ITBP Head Constable Recruitment 2026: आईटीबीपी में एजुकेशन और स्ट्रेस काउंसलर के 16 पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन शुरू

WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now

ITBP Head Constable Recruitment 2026 ने हेड कांस्टेबल के 16 पदों के लिए आवेदन का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और आवेदन 28 सितंबर 2026 से शुरू हो गए है। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने हेड कांस्टेबल के 16 पदों में से 14 पद पुरुषो और 2 पद महिला अभ्यर्थियों या उम्मीदवारों के लिए रखे गए है। ITBP Head Constable भर्ती के ऑनलाइन फार्म 28 सितंबर 2026 से शुरू हो गए है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर 2026 , रात 11: 59 बजे तक रखी गई है। जो भी उम्मीदवार ITBP Head Constable का ऑनलाइन फॉर्म भरना चाहता है वह एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन को देखकर उसके अनुसार आवेदन करें। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन PET, PST, लिखित परीक्षा, मूल दस्तावेजों का सत्यापन, DME और RME के आधार पर किया जाएगा।

ITBP Head Constable Recruitment 2026 Overview

विवरण जानकारी
विभाग का नामभारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP)
पद का नामहेड कांस्टेबल – एजुकेशन एवं स्ट्रेस काउंसलर
कुल पद16
पुरुष के लिए पद14
महिला के लिए पद2
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आवेदन शुरू होने की तिथि28 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि27 अक्टूबर 2026, रात 11:59 बजे तक
वेतनमानपे लेवल-4 के अनुसार, ₹25,500 से ₹81,100
आधिकारिक वेबसाइटrecruitment.itbpolice.nic.in

ITBP Head Constable Recruitment 2026 Important Dates

कार्यक्रम तिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू की तिथि28 सितंबर 2026, रात 12:01 बजे से
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि27 अक्टूबर 2026, रात 11:59 बजे तक
आयु की गणना27 अक्टूबर 2026

ITBP Head Constable Recruitment 2026 Application Fee

श्रेणि आवेदन शुल्क
General, OBC, EWS पुरुष उम्मीदवारों के लिए₹100
SC, SC वर्ग के अभ्यर्थियों के लिएनि:शुल्क
महिला और भूतपूर्व सैनिक (ESM) के लिएनि:शुल्क
भुगतान का माध्यम ऑनलाइन

ITBP Head Constable Recruitment 2026 Age Limit

आयु संबंधी विवरण सीमा
न्यूनतम आयु20 वर्ष
अधिकतम आयु25 वर्ष
आयु की गणना27 अक्टूबर 2026

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार या अभ्यर्थी की आयु 20 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए और आवेदक या उम्मीदवार का जन्म 28 अक्टूबर 2001 से 27 अक्टूबर 2006 के बीच होना चाहिए।

आयु सीमा में छूट

श्रेणी आयु सीमा में छूट
SC/ST5 वर्ष
OBC (NCL)3 वर्ष
Ex-Servicemen – UR3 वर्ष
Ex-Servicemen – OBC6 वर्ष
Ex-Servicemen – SC/ST8 वर्ष
विभागीय अभ्यर्थी5 वर्ष

इस भर्ती में आरक्षण या आयु सीमा में छूट का दावा करने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में संबंधित प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा, उसके बाद ही आयु में छूट मिल सकती है।

ITBP Head Constable Recruitment 2026 Vacancy Details

वर्गपुरूष पद महिला पदकुल पद
UR (सामान्य)314
OBC819
SC000
ST202
EWS101
कुल14216

इस भर्ती में कुल 16 पद रखे गए हैं, जिसमें 14 पद पुरुष के और 2 पद महिला के लिए रखे गए हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार पदों की संख्या घट या बढ़ सकती है और

ITBP Head Constable Recruitment 2026 Educational Qualification

ITBP Head Constable भर्ती का आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार के पास निम्न में से एक शैक्षणिक योग्यता का होना आवश्यक है।

  1. किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान विषय के साथ स्नातक की डिग्री, या
  2. ​किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री के साथ शिक्षा में स्नातक (B.Ed) या बैचलर ऑफ टीचिंग (B.T.) या समकक्ष योग्यता।

ITBP Head Constable Recruitment 2026 Selection Process

इस भर्ती में चयन के लिए निम्न चरणों से होकर गुजरना पड़ता है, जो निम्न है

  1. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
  2. शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
  3. लिखित परीक्षा
  4. मूल दस्तावेज़ सत्यापन
  5. विस्तृत चिकित्सीय परीक्षण (DME / RME)

शारीरिक मानक (PST)

श्रेणीपुरुषों की न्यूनतम
लंबाई
महिलाओं की न्यूनतम
लंबाई
पुरुषों की
छाती
सामान्य मानक170 सेमी157 सेमीसामान्य 80 सेमी और फुलाकर न्यूनतम 85 सेमी
अधिसूचना में निर्दिष्ट पर्वतीय एवं अन्य श्रेणियाँ165 सेमी155 सेमीबिना फुलाए 80 सेमी और फुलाकर 85 सेमी
ST के लिए162.5 सेमी154 सेमीबिना फुलाए 77 सेमी और फुलाकर 82 सेमी

अभ्यर्थी या उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें और उसके अनुसार ही सभी इस भर्ती का अपनी उपयोगता के अनुसार आवेदन करें। नोटिफिकेशन में आपको सब कुछ देखने को मिल जाएगा। महिलाओं के लिए क्या-क्या अनिवार्य है। पुरुषों के लिए क्या-क्या अनिवार्य है और किसको कहाँ पर छूट मिल रही है।नोटिफिकेशन में सभी जानकारी दी गई है।

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)

परीक्षापुरुष उम्मीदवारमहिला उम्मीदवार
दौड़1.6 किमी दौड़, 7 मिनट 30 सेकंड में800 मीटर दौड़, 4 मिनट 45 सेकंड में
लॉन्ग जंप11 फीट, 3 अवसर9 फीट, 3 अवसर
हाई जंप3.5 फीट, 3 अवसर3 फीट, 3 अवसर

लिखित परीक्षा का पैटर्न

विषयप्रश्नअंक
सामान्य अंग्रेजी1010
सामान्य हिंदी1010
सामान्य जागरूकता1010
मात्रात्मक योग्यता एवं सरल तर्कशक्ति1010
मनोविज्ञान6060
कुल100100

ITBP भर्ती की लिखित परीक्षा में 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। जो कुल 100 अंक के होंगे। इस परीक्षा के लिए 2 घंटे दिए जाएंगे। परीक्षा OMR या कंप्यूटर आधारित माध्यम से कराने का निर्णय आईटीबीपी करेगा। इस परीक्षा में कोई नकारात्मक अंक नहीं कटेगा गलत उत्तर होने पर। इसके अलावा सम्पूर्ण जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन को पढ़ने पर पता चलेगी।

ITBP Head Constable Recruitment 2026 आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को ITBP की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाना होगा।
  • ​ अब होमपेज पर रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें।
  • ​ हेड कांस्टेबल (Education & Stress Counsellor) 2026″ के लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपनी सभी शैक्षणिक व व्यक्तिगत जानकारी सही-सही भरें और मांगे गए फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • ​ लास्ट में फॉर्म के लिए निर्धारित शुल्क को जमा करके फॉर्म फाइनल सबमिट कर दे और अपना प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
  • भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर 2026 को रात 11:59 बजे तक निर्धारित की गई है।

ITBP Head Constable Recruitment 2026

Leave a Comment