Rajasthan Free Scooty Yojana 2026: राजस्थान की 12वीं पास छात्राओं को मिलेगी फ्री स्कूटी, आवेदन 1 अक्टूबर से शुरू

WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now

Rajasthan Free Scooty Yojana 2026 का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। हर साल की भांति इस साल भी राजस्थान सरकार द्वारा राज्य की मेधावी और प्रतिभावान छात्राओं के लिए देवनारायण और कालीबाई फ्री स्कूटी योजना 2026 का नोटिफिकेशन 29 सितंबर को जारी कर दिया गया है। इस योजना में राजस्थान सरकार द्वारा 12वीं कक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को हर वर्ष फ्री स्कूटी वितरण की जाती है। राजस्थान फ्री स्कूटी योजना के ऑनलाइन आवेदन 1 अक्टूबर 2026 से शुरू हो जाएंगे और ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 रखी गई है। इस योजना के ऑनलाइन आवेदन SSO ID के माध्यम से भरे जाएंगे। इस योजना का लाभ वे सभी छात्राएं ले सकती हैं, जिन्होंने प्राइवेट या सरकारी स्कूल से 12वीं कक्षा ( विज्ञान, कला, वाणिज्य) विषय में की है और अच्छे नंबर प्राप्त किए हैं। वे सभी छात्राएं इस योजना में पात्र होगी। इस योजना में आवेदन करने के पश्चात् 12वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर राजस्थान स्कूटी योजना Merit List 2026 की PDF जारी होगी, इस जारी PDF में जिस छात्रा का नाम होगा उसे राजस्थान सरकार द्वारा फ्री स्कूटी वितरण की जाएगी।

Rajasthan Free Scooty Yojana 2026 Overview

विवरण जानकारी
योजना का नामराजस्थान फ्री स्कूटी योजना 2026 (कालीबाई भील एवं देवनारायण स्कूटी योजना)
विभागउच्च शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार
लाभार्थीराजस्थान की 12वीं पास मेधावी छात्राएं
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू1 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बंद30 नवंबर 2026
आधिकारिक वेबसाइटhte.rajasthan.gov.in

Rajasthan Free Scooty Yojana 2026 Latest Update

Rajasthan Free Scooty Yojana नोटिफिकेशन जारी हो गया है, राजस्थान सरकार द्वारा कालीबाई फ्री स्कूटी योजना और देवनारायण फ्री स्कूटी योजना का 29 सितंबर 2026 को नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इस योजना के आवेदन 1 अक्टूबर 2026 से शुरू हो जाएंगे और आवेदन की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2026 रखी गई है। इस योजना का आवेदन वे सभी छात्राएं कर सकती है, जिन्होंने 12वीं कक्षा विज्ञान, कला और वाणिज्य विषय में निजी या सरकारी स्कूल से किया है। राजस्थान सरकार द्वारा, राजस्थान स्कूटी योजना मेरिट लिस्ट 12वीं कक्षा में छात्रा के प्राप्त अंकों के आधार पर PDF के रूप में जारी की जाती है। जिस किसी भी छात्रा का नाम उस मेरिट लिस्ट में होगा, उसे राजस्थान सरकार द्वारा फ्री स्कूटी वितरण की जाएगी। राजस्थान सरकार द्वारा राज्य की मेधावी और प्रतिभावान छात्राओं को कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना और देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना का लाभ राजस्थान सरकार द्वारा हर वर्ष दिया जाता है।

Rajasthan Free Scooty Yojana 2026 Important Dates

नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि29 सितंबर 2026
Rajasthan Free Scooty Yojana Online Form Start Date1 अक्टूबर 2026
Rajasthan Free Scooty Yojana Form Last Date30 नवंबर 2026
Rajasthan Free Scooty Yojana Merit List 2026 Release DateRelease Soon.

Rajasthan Free Scooty Yojana 2026 Eligibility (पात्रता)

  • आवेदक या छात्रा राजस्थान राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए
  • छात्रा ने राजस्थान बोर्ड या केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से 12वीं कक्षा पास करने के बाद या पूरी करने के पश्चात् नियमित रूप से कॉलेजों और विश्वविद्यालयो मे अध्ययनरत होनी चाहिए।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए ​RBSE बोर्ड से 12वीं पास करने वाली छात्राओं के कम से कम 65% अंक होने चाहिए और CBSE बोर्ड से पास छात्राओं के 75% अंक होने अनिवार्य हैं।
  • आवेदन करने वाली छात्रा के परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • छात्रा 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करके जब कॉलेज में प्रवेश लेती है, तो उन दोनों के बीच पढ़ाई का कोई गैप वर्ष नहीं होना चाहिए।

Rajasthan Free Scooty Yojana 2026 Important Documents

Rajasthan Free Scooty Yojana 2026 का आवेदन करने वाली छात्रा के पास निम्न दस्तावेज होने चाहिए।

  • छात्रा का आधार कार्ड और जन आधार कार्ड
  • छात्रा की 12वीं कक्षा की मार्कशीट
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • शपथ पत्र जिसमें लाभार्थी छात्रा किसी अन्य प्रकार की छात्रवृत्ति का लाभ नहीं ले रही हो।
  • कॉलेज, विश्वविद्यालय किसी में भी प्रवेश के लिए शुल्क जमा का रसीद
  • आवेदक छात्रा का बैंक खाता पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर (चालू)

Rajasthan Free Scooty Yojana 2026 आवेदन कैसे करें?

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले राजस्थान सरकार के आधिकारिक SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
  • आवेदक को अपनी SSO ID और Password डालकर पोर्टल में लॉगिन करना होगा। यदि आपकी SSO ID नहीं बनी है, तो ‘Registration’ पर क्लिक करके जन आधार की सहायता से अपनी नई आईडी बना सकते हो।
  • SSO मे लॉगिन करने के बाद Scholarship (CE) या Scholarship (Default) के विकल्प पर जाना होगा।
  • अगर आप पहली बार फॉर्म भर रहे हैं, तो अपनी बेसिक डिटेल, जन आधार जानकारी और शैक्षणिक विवरण भरकर अपनी स्टूडेंट प्रोफाइल अपडेट कर सकते हो।
  • इसके बाद Kalibai Bheel / Devnarayan Scooty Yojana के विकल्प पर जानना होगा।
  • आवेदक छात्रा आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें और अपने जरूरी दस्तावेज मार्कशीट, जाति, आय, बोनाफाइड स्कैन करके अपलोड करे।
  • आवेदन करने वाली छात्रा एक बार अपने फॉर्म को अच्छी तरह से पुनः जांच ले और बाद में अंतिम रूप से Submit कर दे और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें।

Rajasthan Free Scooty Yojana 2026 Important Links

Leave a Comment