Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2026-27: ऑनलाइन आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 31 अक्टूबर, ऐसे करें आवेदन

WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now

Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2026-27 राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग (SJMS) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति के ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए गए हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा उत्तर मेट्रिक छात्रवृत्ति के ऑनलाइन फॉर्म 15 अगस्त 2026 से शुरू कर दिए गए हैं और फाॅर्म की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 तक रखी गई है।

राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति का लाभ आर्थिक रूप सभी कमजोर कैटेगरी को मिलेगा। राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना राज्य के मूल निवासी अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अति पिछड़ा वर्ग (MBC), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EBC), और विमुक्त, घुमंतु एवं अर्धघुमंतु (DNT) जातियों के मेधावी व जरूरतमंद विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए चलाई गई है।

Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2026-27 Overview

विवरण।चल लगता हो गया जानकारी
योजना का नामराजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना
संबंधित विभागसामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग (SJMS), राजस्थान
संबंधित राज्य राजस्थान
शैक्षणिक सत्र2026-27
लाभार्थीएससी (SC), एसटी (ST), ओबीसी (OBC), ईबीसी (EBC), एमबीसी (MBC), डीएनटी (DNT) वर्ग के विद्यार्थी
शिक्षा स्तर11वीं, 12वीं कक्षा, स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और प्रोफेशनल कोर्स
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन एवं पेपरलेस
आवेदन पोर्टलराजस्थान SSO Portal / Scholarship Portal
आवेदन शुरू होने की तिथि15 अगस्त 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि31 अक्टूबर 2026
आधिकारिक वेबसाइटhttps://sje.rajasthan.gov.in/

Rajasthan Uttar Matric Scholarship क्या है?

Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2026-27 राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग (SJMS) द्वारा विद्यार्थियों के लिए चलाई गई एक स्कॉलरशिप योजना है जिसका उद्देश्य 11 वीं कक्षा पास करने के पश्चात आगे की सभी कक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता देना है।

Rajasthan Uttar Matric Scholarship के लिए पात्रता

  • विद्यार्थी राजस्थान राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • विद्यार्थी किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत होना चाहिए।
  • विद्यार्थी की पारिवारिक वार्षिक आय छात्रवृत्ति योजना में निर्धारित सीमा के अंदर होनी चाहिए।
  • विद्यार्थी के पास का जन्म आधार कार्ड होना चाहिए।
  • विद्यार्थी के नाम पर बैंक खाता होना चाहिए और आधार सिडेड और DDT Enabled होना चाहिए।
  • विद्यार्थी कि पिछली कक्षा में कम से कम 60% अंक होना अनिवार्य है।

Rajasthan Uttar Matric Scholarship के आवश्यक दस्तावेज

  • जाति प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • 10वीं, 12वीं या पिछली कक्षा की मार्कशीट ( गत वर्ष की अंकतालिका )
  • आधार कार्ड एवं जन आधार कार्ड
  • विद्यार्थी का बैंक खाता पासबुक (आधार कार्ड से सीडेड और डीबीटी-इनेबल हो)
  • नियमित अध्ययनरत प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • स्वयं की ई-मेल आईडी

Rajasthan Uttar Matric Scholarship की आय सीमा

  • SC, ST, MBC, EBC, OBC के विद्यार्थियों की पारिवारिक वार्षिक आय ₹2.50 लाख तक ही होनी चाहिए।
  • विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु ( DNT ) के विद्यार्थियों की पारिवारिक वार्षिक आय भी ₹2.50 लाख तक होनी चाहिए।
  • मिरासी एवं भिश्ती समुदाय के परिवारों के विद्यार्थियों की पारिवारिक वार्षिक आय भी ₹2.50 लाख तक होनी चाहिए।
  • मुख्यमंत्री सर्वजन उच्च शिक्षा उत्तर मैट्रिक छात्रवृति विद्यार्थियों को तब मिलती है जब वे राष्ट्रीय स्तर की शैक्षणिक संस्थाओ में अध्यन करते है और छात्रों के परिवार की वार्षिक आय 5 लाख रूपये से अधिक नहीं होती।

Rajasthan Uttar Matric Scholarship के लिए आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले Rajasthan Uttar Matric Scholarship का आवेदन करने के लिए राजस्थान सरकार के आधिकारिक एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
  • अब अपनी SSO ID और Password डालकर लोगिन कर लेना है ( अगर नया यूजर है तो Registration कर सकता है।
  • लॉगिन करने के बाद होमपेज पर दिए गए ‘Scholarship (SJMS)’ या ‘Scholarship’ के ऊपर क्लिक करना है।
  • अगर पोर्टल पर पहली बार आई हो तो जन आधार कार्ड का उपयोग करके अपनी बेसिक डिटेल्स वेरिफ़ाई कर लेना है।
  • अब Student’ विकल्प चुनें और ‘New Application’ पर क्लिक करके अपनी श्रेणी और कोर्स का चयन करें।
  • फाॅर्म भरने के लिए अपने कोर्स का नाम, कॉलेज का नाम, प्रवेश वर्ष, गत वर्ष के प्राप्तांक और फीस की राशि की जानकारियां सावधानी से भरे।
  • अब एक बार पूरे फॉर्म की जांच कर लें और फिर फाॅर्म को सबमिट कर दे।
  • सबमिट करने के बाद आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें।

Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2026-27 Important Links

Leave a Comment