Rajasthan Berojgari Bhatta 2026: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता, दस्तावेज और पेमेंट स्टेटस चेक करने की सम्पूर्ण जानकारी

WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now

Rajasthan Berojgari Bhatta 2026 के तहत राजस्थान में रहने वाले बेरोजगार विद्यार्थी जिन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी कर ली है और अभी तक सरकारी नौकरी नहीं लगी है। ऐसे बेरोजगार विद्यार्थियों के लिए राजस्थान सरकार ने राजस्थान बेरोजगारी भत्ता चालू किया। इसके अंतर्गत ₹4000 लड़कों को और ₹4500 लड़कियों को बेरोजगारी भत्ता हर महीने 2 वर्ष तक दिया जाता है।

राजस्थान बेरोजगारी भत्ता जिसका दूसरा नाम राजस्थान मुख्यमंत्री युवा संबल योजना भी है। बेरोजगारी भत्ता भरने के बाद, सभी विद्यार्थी अपने घर बैठकर ही बेरोजगारी भत्ते के बारे में जानना चाहते हैं की मेरा आवेदन एक्सेप्ट हुआ है या नहीं, और मेरा पेमेंट आया या नहीं। Rajasthan Berojgari Bhatta 2026 का स्टेटस देखने के लिए राजस्थान SSO पर उपलब्ध Employment Exchange Management System का उपयोग कर सकते हैं और इसके अलावा जन सूचना पोर्टल पर भी बेरोजगारी भत्ता स्टेटस चेक करने की सुविधा उपलब्ध है।

Rajasthan Berojgari Bhatta 2026 Overview

विवरण जानकारी
योजना का नाममुख्यमंत्री युवा संबल योजना (राजस्थान बेरोजगारी भत्ता 2026)
किसके द्वारा शुरू की गई राजस्थान सरकार
लाभार्थीराज्य के शिक्षित बेरोजगार युवा (स्नातक/स्नातकोत्तर पास)
पुरुष भत्ता राशि₹4000 प्रतिमाह
महिला ( दिव्यांग, ट्रांसजेंडर)₹4500 प्रतिमाह
अधिकतम अवधिअधिकतम 2 वर्ष (या नौकरी मिलने तक)
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
स्टेटस चेक करने का माध्यमSSO ID / EEMS और जन सूचना पोर्टल
आधिकारिक वेबसाइटemployment.livelihoods.rajasthan.gov.in

Rajasthan Berojgari Bhatta 2026 लेटेस्ट अपडेट

राजस्थान बेरोजगारी भत्ता 2025-26 जून में मुख्यमंत्री द्वारा बजट में बेरोजगारी भत्ता बढ़ाने की घोषणा की है और साथ ही यह घोषणा भी की है कि जो भी विद्यार्थी बेरोजगारी भत्ता लेगा, उसको 3 महीने की ट्रेनिंग स्किल और साथ ही 4 घंटे का रोजाना इंटर्नशिप अनिवार्य है। और जिसके पास B.Ed, बीटेक, बीएसई नर्सिंग, एमबीबीएस, बी फॉर्मर डिग्री या डिप्लोमा किया है। और उनके पास उनका सर्टिफिकेट है, तो उन्हें इंटरशिप की आवश्यकता नहीं होगी।

Rajasthan Berojgari Bhatta 2026 हेतु योग्यता

  • बेरोजगारी भत्ता केवल राजस्थान राज्य के मूल निवासी को ही दिया जाता है।
  • राजस्थान बेरोजगारी भत्ता पाने के लिए कम से कम स्नातक और उसके पास RSCIT, B.Ed, आईटीआई में से किसी का भी एक डिप्लोमा होना चाहिए।
  • परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
  • अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष की होनी चाहिए और सामान्य वर्ग के लिए, अधिकतम आयु 30 वर्ष एवं एससी, एसटी और महिलाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष तक रखी गई है।
  • इस योजना का लाभ जारी रखने के लिए किसी भी सरकारी विभाग में प्रतिदिन 4 घंटे की इंटर्नशिप करनी होगी।
  • इस योजना का लाभ एक परिवार से अधिकतम दो भाई-बहन ही ले सकते हैं।
  • आवेदक के पास पहले से कोई सरकारी नौकरी नहीं होनी चाहिए।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास SBI बैंक खाता होना आवश्यक है।

Rajasthan Berojgari Bhatta 2026 आवश्यक दस्तावेज

राजस्थान बेरोजगारी भत्ता खुलवाने हेतु आवेदक के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए।

  • अभ्यर्थी का आधार कार्ड (मोबाइल नंबर लिंक्ड)
  • राजस्थान जन आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • 10वी और 12वी कक्षा की मार्कशीट
  • आय प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • फाइनल ईयर की मार्कशीट या ग्रेजुएशन की डिग्री
  • जाति प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता (SBI बैंक खाता होना अनिवार्य है)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर ( SSO ID से जुड़ा हुआ हो)
  • SSO ID
  • ईमेल आईडी

Rajasthan Berojgari Bhatta 2026 आवेदन प्रक्रिया

  • आवेदन करने के लिए आवेदक को सबसे पहले बेरोजगार भत्ता कि ऑफिशियल वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जानना होगा।
  • ऑफिशियल वेबसाइट खुलने के बाद होमपेज पर नया पेज खुलेगा।
  • यहां पर आपको बेरोजगारी भत्ता 2026 लिंक पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद फाॅर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही सही भर दे, और राजस्थान बेरोजगारी भत्ता 2026 में आवेदन करने के लिए समस्त प्रमाण पत्र, घोषणा पत्र ई-साइन करके अपलोड कर दें।
  • आवेदन फोरम भरने और डॉक्यूमेंट अपलोड हो जाने के बाद वेरिफाई करना होगा।
  • अगर आप सभी आवश्यक शर्तें पूरी करते हैं तो आपको Approved किया जाएगा।
  • विद्यार्थी स्वयं भी राजस्थान बेरोजगारी भत्ता का आवेदन कर सकता है। इसके लिए उसके पास SSO ID होना जरूरी है अगर SSO ID नही है तो भी वह भी आप बना सकते हैं।

Rajasthan Berojgari Bhatta 2026 Payment Status कैसे चेक करें?

  • राजस्थान बेरोजगारी भत्ता पेमेंट स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको जन सूचना पोर्टल या SSO Portal पर जाना है।
  • ऑफिशियल वेबसाइट खुलने के बाद आपके सामने Unemployment Allowance Status का पेज खुलेगा।
  • यहाँ पर आपको Job Seeker Date Of Birth (DOB) दर्ज करनी होगी।
  • और उसके बाद Search बटन पर क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने अब राजस्थान बेरोजगार भत्ता योजना से संबंधित सभी डिटेल दिखाई देगी।, आप इसमें यह देख सकते हैं कि आपका पेमेंट आया है या नहीं।
  • सभी विद्यार्थी इसी प्रकार राजस्थान बेरोजगार भत्ता योजना का पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते है।

Rajasthan Berojgari Bhatta 2026 फॉर्म स्टेटस कैसे चेक करें?

  • ​ सबसे पहले रोजगार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • उसके बाद डेसबोर्ड पर दिए गए ‘Check Unemployment Allowance Status’ या एप्लीकेशन स्टेटस के लिंक पर क्लिक करें।
  • ​अपना Job Seeker Registration Number या Application Number डाले।
  • और कैप्चा कोड भरकर सर्च बटन पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के तुरंत बाद आपके फॉर्म की वर्तमान स्थिति (Approved/Pending/Rejected) सब आपके सामने आ जाएगी।
  • इस प्रकार सभी विद्यार्थी बेरोजगारी बत्ता फाॅर्म का स्टेटस चेक कर सकते हैं।

Rajasthan Berojgari Bhatta Important Links

Leave a Comment