Tata Capital Pankh Scholarship Program 2026-27 की शुरुआत उन आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए की गई है, जो पढ़ाई जारी रखने के लिए आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे है। Tata Capital Pankh Scholarship Program 2026-27 के आवेदन शुरू हो चुके है। इस योजना के तहत 11 वीं और 12 वीं कक्षा मैं पढ़ने वाले विद्यार्थियों के साथ स्नातक, पॉलिटेक्निक, डिप्लोमा और आईटीआई की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को उनके पात्र अंकों के आधार पर ₹18000 तक की छात्रवृत्ति की आर्थिक सहायता दी जाती है।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश के मेधावी छात्रों और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है ताकि वे बिना किसी आर्थिक संकट के अपनी उच्च शिक्षा की पढ़ाई जारी रख सके। इस स्कॉलरशिप का आवेदन Buddy4Study पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है और ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर 2026 रखी गई है।
Tata Capital Pankh Scholarship Program 2026-27 Overview
विवरण
जानकारी
योजना का नाम
Tata Capital Pankh Scholarship Program 2026-27
स्कॉलरशिप देने वाली संस्था
Tata Capital Limited
लाभार्थी
कक्षा 11वीं, 12वीं, स्नातक, पॉलिटेक्निक, डिप्लोमा एवं आईटीआई
न्यूनतम अंक
पिछली कक्षा अथवा शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 60%
अधिकतम पारिवारिक आय
₹4 लाख वार्षिक
अधिकतम स्कॉलरशिप राशि
₹18000 तक
आवेदन का माध्यम
ऑनलाइन
आवेदन की अंतिम तिथि
26 अक्टूबर 2026
आवेदन का शुल्क
निःशुल्क
Tata Capital Pankh Scholarship किन-किन छात्रों को मिलेगी?
कक्षा 11वीं और कक्षा 12वीं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को।
ग्रेजुएशन, पॉलिटेक्निक और डिप्लोमा वाले विद्यार्थियों को।
आईटीआई (ITI) डिप्लोमा वाले विद्यार्थियों को।
11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए पात्रता
विद्यार्थी भारत का नागरिक होना चाहिए।
विद्यार्थी 11वीं अथवा 12वीं कक्षा में अध्ययनरत होना चाहिए।
विद्यार्थी के पिछली कक्षा में कम-से-कम 60% अंक होने चाहिए।
विद्याथी॔ के परिवार की वार्षिक आय ₹4 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए, सभी स्रोतों को मिलाकर।
टाटा कैपिटल और Buddy4Study के कर्मचारियों के बच्चे इस योजना का आवेदन नहीं कर सकते हैं।
11वीं और 12वीं के लिए स्कॉलरशिप राशि
पिछली कक्षा में प्राप्त अंक
मिलने वाली सहायता राशि
60% से 80% अंक तक
ट्यूशन फीस का 80% या अधिकतम ₹10,000
80% से 90% अंक तक
ट्यूशन फीस का 90% या अधिकतम ₹12,000
90% से अधिक अंक तक
ट्यूशन फीस का 100% या अधिकतम ₹15,000
ग्रेजुएशन, पॉलिटेक्निक, डिप्लोमा और आईटीआई विद्यार्थियों के लिए पात्रता
विद्यार्थी भारत का नागरिक होना चाहिए।
विद्यार्थी किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में सामान्य स्नातक पाठ्यक्रम जैसे B.Com, B.Sc, B.A और पॉलिटेक्निक, डिप्लोमा या आईटीआई कोर्स में अध्ययनरत होना चाहिए।
विद्यार्थी के पिछली कक्षा या सेमेस्टर में कम से कम 60% अंक होने चाहिए।
विद्याथी॔ के परिवार की वार्षिक आय ₹4 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए, सभी स्रोतों को मिलाकर।
टाटा कैपिटल और Buddy4Study के कर्मचारियों के बच्चे इस योजना का आवेदन नहीं कर सकते हैं।
ग्रेजुएशन, पॉलिटेक्निक, डिप्लोमा और आईटीआई विद्यार्थीयो के लिए स्कॉलरशिप राशि
पिछली कक्षा या सेमेस्टर के अंक
मिलने वाली सहायता राशि
60% से 80% अंक तक
ट्यूशन फीस का 80% या अधिकतम ₹12,000
80% से 90% अंक तक
ट्यूशन फीस का 90% या अधिकतम ₹15,000
90% से अधिक
ट्यूशन फीस का 100% या अधिकतम ₹18,000
इन विद्यार्थियों को मिलेगी प्राथमिकता सबसे पहले
छात्राओं को।
दिव्यांग विद्यार्थियों को।
एकल अभिभावक वाले विद्यार्थियों को।
अनाथ विद्यार्थीयों को।
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को।
Tata Capital Pankh Scholarship Program 2026-27 Selection Process
1.ऑनलाइन आवेदनों की शुरुआती छंटनी
सबसे पहले प्राप्त सभी ऑनलाइन फॉर्म की जांच की जाएगी।
इन फाॅर्म मे देखते है कि छात्र के शैक्षणिक अंक कम-से-कम 60% और पारिवारिक आय ₹4 लाख से कम है या नहीं निर्धारित नियमों के अनुसार।
2. दस्तावेजों का सत्यापन
पहले वाली जांच में सही पाए जाने वाले आवेदनों के साथ अपलोड किए गए सभी दस्तावेजों मार्कशीट, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की जांच की जाती है।
3. टेलीफोनिक इंटरव्यू
दस्तावेज सत्यापन के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए विद्यार्थियों से फोन के माध्यम से बातचीत की जाती है,छात्र की वित्तीय स्थिति और पढ़ाई के प्रति उसकी जरूरत का पता लगाया जाता है।
4.टाटा कैपिटल द्वारा अंतिम चयन
लास्ट में Tata Capital Limited द्वारा अंतिम रूप से चयनित छात्रों के नामों की लिस्ट दी जाती है और चयनित छात्रों के बैंक खाते में स्कॉलरशिप की राशि भेज दी जाती है।
Tata Capital Pankh Scholarship आवेदन शुल्क
Tata Capital Pankh Scholarship Program 2026-27 के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है और आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।
Tata Capital Pankh Scholarship आवश्यक दस्तावेज
आधार कार्ड।
पिछली कक्षा की मार्कशीट।
आय प्रमाण पत्र।
चालू बैंक खाता।
पासपोर्ट साइज फोटो
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो तो)
दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो तो)
वर्तमान स्कूल, कॉलेज अथवा संस्थान की शुल्क रसीद।
Tata Capital Pankh Scholarship का आवेदन कैसे करें?
सबसे पहले आवेदक को आधिकारिक स्कॉलरशिप पोर्टल Buddy4Study की वेबसाइट पर जानना होगा।
Buddy4Study पर मोबाइल नंबर, ईमेल अथवा Google अकाउंट से पंजीकरण करना होगा।
’Tata Capital Pankh Scholarship Program 2026-27′ के पेज को खोलें।
अब ‘Apply Now’ बटन पर क्लिक करे।
या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी से लॉगिन करें।
आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें और सभी दस्तावेज अपलोड करें।
फॉर्म को एक बार वापिस चेक कर लें और फिर फॉर्म को Submit कर दे।
Tata Capital Pankh Scholarship Program 2026 Important Links