Rajasthan Vidyut Vibhag LDC Syllabus 2026 राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड एवं राज्य की अन्य विद्युत वितरण कंपनियों द्वारा जूनियर Junior Assistant / Commercial Assistant -II (LDC) के 765 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन और नया सिलेबस जारी कर दिया है। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन Computer Based Test (CBT) और Typing Test के माध्यम से किया जाएगा। इस भर्ती का आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थी इसी सिलेबस और एग्जाम पैटर्न के आधार पर अपनी तैयारी रखे।
राजस्थान विद्युत विभाग एलडीसी सिलेबस एवं एग्जाम पैटर्न
राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम विभाग ने LDC के 765 पदो पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन और नया सिलेबस जारी कर दिया है। विद्युत विभाग LDC भर्ती की परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण में Pre Exam एवं मुख्य परीक्षा होगी जबकि दूसरे चरण में हिंदी एवं अंग्रेजी टाइपिंग टेस्ट होगा। फिर अंतिम मेरिट लिस्ट मुख्य परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट के अंकों के आधार पर तैयार होगी।
Rajasthan Vidyut Vibhag LDC चयन प्रक्रिया
Junior Assistant / Commercial Assistant-II (LDC) की परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। Phase-I के अन्दर भी दो अलग अलग परीक्षाएं होगी।
Phase-I (CBT)
Stage -1: Pre Examination
Stage – Main Examination
Phase-II
Hindi Typing Test
English Typing Test
प्री परीक्षा केवल स्क्रीनिंग के लिए होती है। मुख्य परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट के अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट बनेगी।
Rajasthan Vidyut Vibhag LDC pre Exam Pattern 2026
परीक्षा ऑनलाइन CBT माध्यम से होगी।
प्रत्येक गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग होगी।
प्री परीक्षा के अंक अंतिम मेरिट लिस्ट में शामिल नहीं किए जाएंगे।
प्री परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
कुल रिक्तियों का लगभग 10 गुना अभ्यर्थियों को मेन परीक्षा में शामिल किया जाएगा।
निर्धारित निचली सीमा पर समान अंक प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थी को मेन परीक्षा में शामिल होने देंगे।
Rajasthan Vidyut Vibhag LDC Main Exam Pattern 2026
मेन परीक्षा के अंकों को अंतिम मेरिट में 40 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा।
प्रत्येक गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग होगी।
नेगेटिव मार्किंग में कितने अंक काटे जाएंगे, इसकी दर विज्ञापन में नहीं बताई गई है।
मेन परीक्षा के बाद श्रेणिवार, रिक्तियों के लगभग तीन गुना अभ्यर्थियों को टाइपिंग टेस्ट में बुलाया जाएगा।
सम्मान अंक प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थी संबंधित शॉर्टलिस्टिंग सीमा में शामिल होंगे।