
Sukanya Samriddhi Yojana 2026 में बेटियों की उज्ज्वल भविष्य, उनकी उच्च शिक्षा और विवाह के खर्चों को आसान बनाने के लिए भारत सरकार ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) की शुरूआत की थी। यह एक छोटी बचत योजनाए है। इस योजना में आपके रुपए सुरक्षित निवेश के साथ-साथ बेहतरीन ब्याज और टैक्स छूट का लाभ देती है। Sukanya Samriddhi Yojana 2026 में 8.2% वार्षिक ब्याज दे रही है।
सुकन्या समृद्धि योजना का खाता बालिकाओं के नाम पर खोला जाता है। जब तक बालिका 18 वर्ष तक की आयु प्राप्त नहीं कर लेती तब तक खाते का संचालन माता-पिता या कानूनी अभिभावक करते हैं। 18 वर्ष की आयु के बाद आवश्यक दस्तावेज देकर बालिका स्वयं खाते का संचालन कर सकती है। वर्तमान में भारत सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना पर 8.2% वार्षिक ब्याज दे रही है। जिसकी समीक्षा हर तिमाही की जाती है।
Sukanya Samriddhi Yojana 2026 Overview
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| योजना का नाम | सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) |
| संबंधित मंत्रालय | वित्त मंत्रालय, भारत सरकार |
| लाभार्थी आयु | 10 वर्ष से कम आयु की बालिका |
| खाता कौन खोल सकता है | माता पिता या कानूनी अभिभावक |
| वर्तमान ब्याज दर | 8.2% प्रतिवर्ष ( वार्षिक चक्रवृद्धि) |
| न्यूनतम वार्षिक निवेश | ₹250 प्रतिवर्ष |
| अधिकतम वार्षिक निवेश | ₹1,50,000 |
| पैसे जमा करने की अवधि | खाता खुलने की तारीख से 15 वर्ष तक |
| खाते की परिपक्वता | खाता खुलने की तारीख से 21 वर्ष तक |
| खाता खोलने का स्थान | डाकघर या अधिकृत बैंक शाखा |
| शिक्षा के लिए निकासी | निर्धारित शर्तों के साथ अधिकतम 50 प्रतिशत |
| आवेदन की अंतिम तिथि | कोई निर्धारित अन्तिम तिथि नहीं है |
सुकन्या समृद्धि योजना क्या है?
भारत सरकार द्वारा बनाई गई सुकन्या समृद्धि योजना बालिकाओं के लिए केंद्र सरकार की छोटी बचत योजना है। इस योजना को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत शुरू किया गया था। इस योजना का उद्देश्य माता-पिता को बेटी की उच्च शिक्षा और विवाह के लिए लंबी अवधि की बचत करने की सुविधा देता है।
इस योजना में खाता बालिका के नाम पर खोला जाता है और सुकन्या समृद्धि योजना का उद्देश्य? माता-पिता को अपनी बेटियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए रुपयों को लंबे समय तक सेविंग करने को प्रेरित करना है। जब तक बालिका 18 वर्ष की न हो तब तक खाते का संचालन माता-पिता या कानूनी अभिभावक करते हैं और जब बालिका की आयु 18 वर्ष की हो जाती है तब आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करके बालिका स्वयं खाते का संचालन कर सकती है।
सुकन्या समृद्धि योजना का खाता खोलने की पात्रता
- जिस बालिका का खाता खोला जाए वह भारत की नागरिक होनी चाहिए।
- इस योजना का खाता केवल बालिका के नाम पर खोला जाता है।
- जिस बालिका का खाता खोले उसकी उम्र 10 वर्ष से कम होनी चाहिए।
- एक बालिका के नाम पर इस योजना का एक ही खाता खोला जा सकता है।
- एक परिवार में अधिकतम दो बालिकाओं के लिए खाते खोले जा सकते हैं।
- जुड़वा या तीन बालिकाओं के जन्म जैसी निर्धारित परिस्थितियों में दो से अधिक खाते खोलने की अनुमति मिल सकती है।
- एक से अधिक जन्म वाली बालिकाओं के मामले में जन्म प्रमाण पत्र और अभिभावक का शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा।
- सुकन्या समृद्धि योजना के खाते में न्यूनतम और अधिकतम जमा राशि
- आपको इस खाते में प्रतिवर्ष 250 रूपये जमा करवाना होगा क्योंकि इस योजना में 250 रुपये प्रतिवर्ष जमा करवाना अनिवार्य है अगर आप न्यूनतम राशि जमा नहीं कर पाते है तो खाता डिफॉल्ट हो जाएगा जिसे वापिस चालू करवाने के लिए 50 रुपए की पेनल्टी देकर खाते को वापिस चालू करवाया जा सकता है।
- इस एक खाते में आप अधिकतम 1,50,000 रुपए ( वित्त वर्ष) जमा कर सकते हैं।
- इस योजना में आपको खाता खुलने की तारीख से लेकर 15 वर्ष तक ही पैसे जमा करवाने पड़ते हैं।
सुकन्या समृद्धि योजना का खाता खोलने के आवश्यक दस्तावेज
- सुकन्या समृद्धि योजना का खाता खोलने का आवेदन फाॅर्म।
- बालिका का जन्म प्रमाण-पत्र।
- माता-पिता का कानूनी अभिभावक का पहचान पत्र। (PAN Card, Aadhaar Card, Voter ID आदि )
- अभिभावक का पैन कार्ड।
- अभिभावक का वेध पहचान पत्र।
- बालिका और अभिभावक की पासपोर्ट साइज फोटो।
- माता-पिता का निवास प्रमाण पत्र। (राशन कार्ड, बिजली बिल आदि)
- बैंक या पोस्ट ऑफिस का सुकन्या समृद्धि खाता फॉर्म।
सुकन्या समृद्धि योजना की वर्तमान ब्याज दर
भारत सरकार द्वारा इस पर हर तिमाही समीक्षा की जाती है। सरकार वर्तमान में इस योजना पर 8.2% का शानदार ब्याज दे रही है। जो कई अन्य बैंक, एफडी और पीपीएफ (PPF ) से बेहतर है।
जुलाई से सितंबर 2026 की तिमाही में सुकन्या समृद्धि खाते की ब्याज दर 8.2 प्रतिशत वार्षिक है। ब्याज वार्षिक चक्रवृद्धि आधार पर खाते में जोड़ा जाता है।
सुकन्या समृद्धि योजना के पैसे निकालने के नियम
- जब बेटी 18 वर्ष की आयु पूरी कर लेती है या 10वीं कक्षा पास कर लेती है, तब उसकी पढ़ाई और एजुकेशन के खर्चों के लिए पिछले वित्त वर्ष के अंत तक मौजूद बैलेंस का 50% ( आधा हिस्सा ) निकाला जा सकता है।
समय से पहले खाता बंद करने के नियम
सुकन्या समृद्धि योजना में कुछ विशेष परिस्थितियों में 21 वर्ष की अवधि पूरी होने से पहले खाता बंद किया जा सकता है।
खाताधारक बालिका की मृत्यु होने पर क्या होगा
खाताधारक बालिका की मृत्यु होने पर मृत्यु प्रमाण पत्र और निर्धारित आवेदन प्रस्तुत करके खाता बंद किया जा सकता है खाते में जमा राशि मृत्यु की तारीख तक देय ब्याज अभिभावक को दिया जाएगा।
बालिका के विवाह पर निकासी
अगर बालिका के विवाह पर उसकी उम्र 18 वर्ष है तो विवाह के कारण 21 वर्ष से पहले खाते को बंद करने की अनुमति मिल सकती है।
सुकन्या समृद्धि योजना का खाता कहां खुलवाएँ?
सुकन्या समृद्धि योजना का खाता नजदीकी डाकघर, सरकारी क्षेत्र के अधिकृत बैंक और सरकार द्वारा अधिकृत निजी बैंक की शाखा पर इस योजना का खाता खुलवाया जा सकता है।
सुकन्या समृद्धि योजना में आवेदन कैसे करें?
- खाता खुलवाने के लिए सबसे पहले नजदीकी डाकघर यह अधिकृत बैंक शाखा में जाए।
- सुकन्या समृद्धि खाता आवेदन फाॅर्म प्राप्त करें।
- फाॅर्म में बालिका और अभिभावक की जानकारी सही-सही भरे।
- बालिका का जन्म प्रमाण पत्र और अभिभावक के केवाईसी दस्तावेज संलग्न करें।
- और कम से कम 250 रूपये की प्रारंभिक राशि जमा करे।
- सत्यापन पूरा होने के बाद खाता खोल दिया जाएगा ।
- खाता खुलने के बाद अभिभावक को पासबुक या संबंधित खाता विवरण दिया जाएगा।
Sukanya Samriddhi Yojana 2026 Important Links
| सुकन्या समृद्धि योजना की आधिकारिक जानकारी | Click Here |
| राष्ट्रीय पोर्टल पर योजना विवरण | Click Here |
| Join WhatsApp Channel | Join Now |
| Join Telegram Channel | Join Now |
| More Jon Updates | studyrojgar.in |