Rajasthan Gram Panchayat Chunav Voter List 2026: राजस्थान ग्राम पंचायत नई वोटर लिस्ट जारी, चेक करें अपना नाम

WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now

Rajasthan Gram Panchayat Chunav Voter List 2026 जारी कर दी गई है। यह वोटर लिस्ट राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान द्वारा पहले जारी इसलिए की जाती है क्योंकि किसी भी मतदाता को अपना वोट देने के लिए उसका वॉटर लिस्ट में नाम होना आवश्यक है। वोटर लिस्ट में नाम होने के पश्चात् ही आप अपना मतदान कर सकते हैं, इसीलिए यह चेक करना ज़रूरी है कि आपका नाम वाटर लिस्ट में है या नहीं। इसी के लिए चुनाव आयोग की तरफ से नई वॉटर लिस्ट जारी की गई है, नई वाटर लिस्ट में बताया गया है कि मतदाता का नाम वोट लिस्ट में है या नहीं। और कौनसे वार्ड में आप शामिल हैं, यह भी बताया गया है।

नागरिक राज्य निर्वाचन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट से अपने जिले पंचायत समिति, ग्राम पंचायत और वार्ड का चयन करके राजस्थान ग्राम पंचायत चुनाव वोटर लिस्ट 2026 को डाउनलोड कर सकते हैं यह वोटर लिस्ट डाउनलोड करने के बाद अपने परिवार के सभी सदस्यों के नाम, वार्ड नंबर और मतदाता क्रम संख्या जरूर जांच लें।

Rajasthan Gram Panchayat Chunav Voter list 2026 Overview

विवरणजानकारी
चुनाव का नाम राजस्थान ग्राम पंचायत चुनाव 2026
राज्य राजस्थान
निर्वाचन आयोग राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान
वोटर लिस्ट का प्रकारPanchayat Voter List (ग्रामीण मतदाता सूची)
देखने का माध्यम ऑनलाइन
मतदाता सूची का प्रारूपPDF
वर्ष2026
मतदाता पात्रता18 वर्ष या उससे अधिक आयु
Official Websitehttps://sec.rajasthan.gov.in/

Rajasthan Gram Panchayat Chunav की फाइनल वोटर लिस्ट जारी

राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज के आम चुनाव 2026 के लिए मतदाता सूची तैयार करने का कार्यक्रम 31 दिसंबर 2025 को जारी किया था। इस कार्यक्रम के अनुसार 29 जनवरी 2026 को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की गई। इसके बाद मतदाताओं से दावी और आपत्तियां प्राप्त की गई, आवश्यक संशोधन के बाद 25 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची जारी की गई। राज्य निर्वाचन आयोग कि फाइनल मतदाता सूची जारी होने के बाद हीनाम जोड़ने, हटाने और दर्ज विवरण में सुधार की प्रक्रिया निरंतर उधतन के अंतर्गत जारी रहती है।

Rajasthan Gram Panchayat Chunav Voter list 2026 News

राजस्थान निर्वाचन आयोग की की तरफ से वर्ष 2026 की नई वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। यह वोटर लिस्ट राज्य निर्वाचन आयोग पहले इसलिए जारी करता है क्योंक राज्य के अन्तर्गत आने वाले सभी ग्राम पंचायतो के नागरिक अपनी नई वॉटर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकें की नई वॉटर लिस्ट में नाम है या नहीं अगर इस वोटर लिस्ट में किसी का नाम न हो तो वह मतदान नहीं कर सकता है। आपका नाम अगर इस नई वोटर लिस्ट में नहीं है तो राजस्थान सरकार चुनाव की मतदाता सूची के लिए 1 जनवरी 2026 को अर्हता तीथि निर्धारित की गई है। आधिकारिक दिशा निर्देशों के अनुसार, इस तारीख को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाला नागरिक मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने के लिए आवेदन कर सकता है।

Rajasthan Gram Panchayat Chunav Voter list 2026 कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट खोले।
  • ऑफिशियल वेबसाइट खोलने के बाद होम पेज पर Voter List’ या ‘Panchayat Voter List Search‘ का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने पर आपके सामने एक नया पेज खुलेगा वहां पर आपसे कुछ मुख्य विवरण पूछे जाएंगे।
  • पूछे गए विवरण में ​District वाले विकल्प में अपना जिला चुनें।
  • इसके बाद वाले विवरण में ULB / Panchayat Samiti वाले विकल्प में अपनी पंचायत समिति का चयन करें।
  • अब ULB Ward / Gram Panchayat वाले विकल्प में अपनी ग्राम पंचायत चुनें और अपना वार्ड नंबर चुनें।
  • स्क्रीन पर दिखाई देने वाला कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • अंत में Search/ View बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने आपके ग्राम पंचायत की वार्डवार मतदाता सूची की पूरी वोटर लिस्ट PDF फॉर्मेट में आ जाएगी।
  • अपने निवास स्थान से संबंधित सही वार्ड की PDF खोले।
  • अब मतदाता सूची को मोबाइल या कंप्यूटर में डाउनलोड कर लें।

Gram Panchayat Voter list 2026 में अपना नाम कैसे ढूंढें?

  • जो आपने PDF डाउनलोड की थी उसमें अपना नाम देखने के लिए PDF में ऊपर दिए गए Search / Find आइकॉन पर क्लिक करें।
  • उस Search आइकॉन में अपना या अपने पिता/पति का नाम लिखें।
  • कंप्यूटर में पीडीएफ खोलने के बाद Ctrl + F दबाकर नाम लिखे और मोबाइल में पीडीएफ खोलने के बाद Search / Find In Document विकल्प का उपयोग करें।

नाम लिखने के बाद निम्न जानकारी की जांच करें:

  • मतदाता का नाम
  • पिता या पति का नाम
  • आयु और मकान नंबर
  • ग्राम पंचायत का नाम
  • वार्ड संख्या
  • मतदाता क्रम संख्या
  • मतदाता केंद्र की जानकारी

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए कुछ जरूरी शर्तें रखी गई है?

राजस्थान सरकार द्वारा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए राजस्थान पंचायत चुनाव की मतदाता सूची के लिए 1 जनवरी 2026 को अर्हता तिथि निर्धारित की गई है। आधिकारिक नियमानुसार इस तारीख को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाला पात्र नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए या सूची में नाम शामिल करवाने के लिए आवेदन कर सकता है।

कोई भी व्यक्ति एक से अधिक वार्ड में अपना नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़वा सकता है। जो व्यक्ति या आवेदक अपना नाम जुड़वाने के संबंधित वार्ड के लिए आवेदन करता है वह उस समय संबंधित वार्ड में सामान्य रूप से निवास करना आवश्यक है।

Rajasthan Gram Panchayat Chunav Voter List 2026 Important Links

Leave a Comment