Rajasthan Tarbandi Yojana 2026: किसानों को खेत की तारबंदी पर मिल रहा है ₹72,000 का अनुदान, ऐसे करें आवेदन

WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now

Rajasthan Tarbandi Yojana 2026 में किसानों को अपने खेतों के चारों तरफ तारबंदी करवाने के लिए राजस्थान सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता दी जाती है। राजस्थान में किसानों के सामने अपनी फसलों को आवारा पशुओं नीलगाय और जंगली जानवरों से बचाना सबसे बड़ी चुनौती है। इस योजना में किसानों को अधिकतम 400 रनिंग मीटर तक की तारबंदी के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है और अनुदान उनकी श्रेणी के अनुसार ₹40,000 से ₹72,000 तक दिया जाता है।

इन आवारा पशुओं के कारण कई बार इन किसानों की महीनों की मेहनत और फसल बर्बाद हो जाती है किसानों की इसी समस्या का पक्का समाधान करने के लिए राजस्थान सरकार ने “राजस्थान खेत तारबंदी योजना” संचालित की है। इस योजना के कारण किसानों की फसल आवारा पशुओं से सुरक्षित रहती है। राजस्थान सरकार बजट 2026-27 में तारबंदी कार्यक्रम के लिए बड़ा लक्ष्य निर्धारित किया है।

Rajasthan Tarbandi Yojana 2026 Overview

विवरण जानकारी
योजना का नामराजस्थान तारबंदी योजना
संबंधित विभागकृषि विभाग, राजस्थान सरकार
लाभार्थीराज्य के किसान
उद्देश्यआवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा करना ( नीलगाय, जंगली जानवरों एवं निराश्रित पशुओं से)
अधिकतम लंबाई400 रनिंग मीटर प्रति किसान
सहायता राशि₹40,000 से लेकर ₹72,000 तक श्रेणी के अनुसार
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
आधिकारिक पोर्टलराज किसान साथी पोर्टल
आवेदन का माध्यमराज किसान साथी पोर्टल अथवा ई-मित्र केंद्र

राजस्थान तारबंदी योजना का मुख्य उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य खेतों में खड़ी फसलों को आवारा पशुओं, नीलगाय और जंगली जानवरों से बचाना है क्योंकि इन आवारा पशुओं के कारण किसानों को भारी नुकसान होता है। राजस्थान के सभी किसानों की इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने “राजस्थान तारबंदी योजना” का संचालन किया है। इन आवारा पशुओं के कारण कई बार इन किसानों की कई महीनों की मेहनत कुछ ही समय में खराब हो जाती है।

इस योजना में किसानों को अधिकतम 400 रनिंग मीटर तक की तारबंदी के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है और फिर उनकी श्रेणी के अनुसार अनुदान दिया जाता है। इस योजना से किसानों के खेतों की तारबंदी हो जाने से किसानों की फसल सुरक्षित रहती है और किसानों को बार-बार अपने खेतों की रखवाली करने की आवश्यकता भी नहीं रहती है।

राजस्थान तारबंदी योजना कितनी राशि मिलती है?

किसान की श्रेणीअनुदान
सामान्य वर्ग के व्यक्तिगत किसानकुल लागत का 50 प्रतिशत या अधिकतम ₹40,000, जो भी कम हो
लघु एवं सीमांत किसानकुल लागत का 60 प्रतिशत या अधिकतम ₹48,000 तक का अनुदान
सामूहिक तारबंदीकुल लागत का 70% या अधिकतम ₹56,000 तक का अनुदान
वनाधिकार पट्टाधारी किसानकुल लागत का 90 प्रतिशत या अधिकतम ₹72,000 तक का अनुदान

राजस्थान तारबंदी योजना के लिए पात्रता

इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान को कृषि विभाग द्वारा निर्धारित पात्रता पूरी करनी होगी।

  • आवेदक किसान राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
  • किसान के नाम पर कृषि भूमि होनी चाहिए।
  • जिस कृषि भूमि पर तारबंदी करवानी है उसका विवरण जमाबंदी में उपलब्ध होना चाहिए।
  • योजना के आवेदन के समय जमाबंदी की नकल छह महीने से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए।
  • किसान का जन आधार और बैंक खाता होना चाहिए।
  • सामुदायिक तारबंदी पर कृषि विभाग द्वारा निर्धारित किसानों की संख्या और कृषि भूमि संबंधी शर्त पूरी होनी चाहिए।
  • इस योजना में किसानों को अनुदान अधिकतम 400 रनिंग मीटर तक दिया जाएगा।

तारबंदी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

इस योजना का आवेदन करते समय आपके पास निम्न दस्तावेज होने चाहिए।

  • जन आधार कार्ड
  • आधार कार्ड
  • आवेदन के समय जमाबंदी की नकल छह महीने से अधिक पुरानी न हो।
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर
  • सामुदायिक आवेदन होने पर समूह के किसानों और संबंधित कृषि भूमि का विवरण होना चाहिए।

राजस्थान तारबंदी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

इस योजना का आवेदन किसान स्वयं राज किसान साथी पोर्टल के माध्यम से या ई-मित्र केंद्र पर जाकर कर सकता है।

  • सबसे पहले राजस्थान सरकार के आधिकारिक राज किसान साथी पोर्टल खोले।
  • फिर किसान या नागरिक लॉगिन के विकल्प पर जाएं।
  • कृषि विभाग की सेवाओं में “खेतों की तारबंदी” को चुने।
  • इसके बाद जन आधार और किसान से संबंधित आवश्यक जानकारी भरे।
  • कृषि भूमि, जमाबंदी और प्रस्तावित तारबंदी की लंबाई का विवरण सही सही भरे।
  • जन आधार, जमाबंदी, आधार कार्ड, और बैंक खाते से संबंधित दस्तावेज सही – सही अपलोड करें।
  • एक बार फिर से आवेदन की सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • इसके बाद आपको एक रसीद या आवेदन संख्या मिलेगी, जिसे सुरक्षित रख लें

Rajasthan Tarbandi Yojana 2026 Important Links

Leave a Comment