Mukhyamantri Ayushman Arogya Yojana 2026: ₹25 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें पात्रता और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now

Mukhyamantri Ayushman Arogya Yojana 2026 के तहत परिवार के किसी भी व्यक्ति को गंभीर बीमारी होने पर परिवार के सामने सबसे बड़ी चिंता इलाज पर होने वाला खर्च होता है। इसी कारण राजस्थान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना 2026 को संचालित किया जाता है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के हर परिवार को वित्तीय स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करना है और राज्य के गरीब व मध्यम वर्ग के परिवारों को बीमारियों के इलाज के दौरान कर्ज के बोझ से बचाना है।

इस योजना के तहत अस्पताल में भर्ती होने के पश्चात् इलाज के लिए प्रति परिवार प्रति वर्ष ₹25 लाख तक का बीमा मिलता है। योजना में अस्पताल में भर्ती होने का खर्च, ऑपरेशन और सर्जरी का खर्च, दवाई व जांच का खर्च और अस्पताल में भर्ती होने से 5 दिन पहले और डिस्चार्ज के 15 दिन बाद तक का खर्च मिलता है।

Mukhyamantri Ayushman Arogya Yojana 2026 Overview

विवरण जानकारी
योजना का नाममुख्यमंत्री आयुष्मान
आरोग्य योजना
संबंधित राज्यराजस्थान
संचालितचिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, राजस्थान
उद्देश्यपात्र परिवारों को कैशलेस इलाज उपलब्ध करवाना
मुफ्त कैशलेस इलाज राशिप्रति परिवार सालाना
₹25 लाख तक
दुर्घटना बीमा₹5 लाख से ₹10 लाख तक (मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना के तहत)
लाभार्थीराज्य के पात्र व स्थायी निवासी परिवार
आवेदन का माध्यम ई-मित्र अथवा ऑनलाइन
योजना की शुरुआत1 मई 2021
आधिकारिक पोर्टलmaayojana.rajasthan.gov.in

Mukhyamantri Ayushman Arogya Yojana क्या है?

इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के हर परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करना है। मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना को पहले चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के नाम से जाना जाता था लेकिन वर्तमान में इसका नाम बदलकर मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना कर दिया गया है। इस योजना में राज्य के पात्र नागरिकों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए ₹25 लाख तक का मुक्त इलाज मिलता है और इसके अंतर्गत अगर परिवार के किसी भी व्यक्ति की दुर्घटना में मृत्यु या विकलांगता की स्थिति में ₹5 लाख से ₹10 लाख तक का अतिरिक्त दुर्घटना बीमा सुरक्षा मिलता है।

Mukhyamantri Ayushman Arogya Yojana मे मिलने वाले लाभ

  • प्रत्येक पात्र परिवार को ₹25 लाख तक का कैशलेस बीमा मिलता है।
  • इस योजना में सरकारी अस्पतालों के साथ योजना से जुड़े निजी अस्पतालों में भी इलाज होता है।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए परिवार के सदस्यों की संख्या और आयु की कोई सीमा नहीं रखी गई है।
  • योजना में अस्पताल में भर्ती होने से 5 दिन पहले और डिस्चार्ज के 15 दिन बाद तक का खर्च मिलता है।
  • अस्पताल में भर्ती होने का खर्च, ऑपरेशन और सर्जरी का खर्च, दवाइयां और जांच का खर्च मिलता है।
  • अगर परिवार के किसी भी व्यक्ति की दुर्घटना में मृत्यु या विकलांगता की स्थिति में ₹5 लाख से ₹10 लाख तक का अतिरिक्त दुर्घटना बीमा सुरक्षा मिलता है।

योजना का मुख्य उद्देश्य

  • इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब परिवारों को महँगी चिकित्सा के कारण कर्ज के जाल मे फंसने से बचाना है।
  • प्रदेश के सभी नागरिकों को उच्च स्वास्थ्य शिक्षा उपलब्ध करवाना है।
  • राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाना है।

योजना के अन्तर्गत निःशुल्क इलाज के लिए पात्र परिवार

1. निःशुल्क श्रेणी

  • राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के पात्र परिवार।
  • सामाजिक-आर्थिक जनगणना (SECC 2011) के पात्र परिवार।
  • ​लघु एवं सीमांत किसान।
  • बोर्ड, निगम अथवा अन्य संविदा कार्मिक।
  • कोविड-19 अनुग्रह राशि प्राप्त निराश्रित एवं असहाय परिवार।

सशुल्क श्रेणी

  • ​जो परिवार निःशुल्क श्रेणी में शामिल नहीं हैं, वे सरकार द्वारा निर्धारित ₹850 प्रति वर्ष का भुगतान करके इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं और ₹25 लाख तक के लाभ का हिस्सा बन सकते हैं।

Mukhyamantri Ayushman Arogya Yojana के आवश्यक दस्तावेज

  • जन आधार कार्ड / जन आधार रसीद संख्या
  • परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड
  • आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आवेदन के लिए SSO ID
  • आय प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र

योजना का ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले राजस्थान के आधिकारिक पोर्टल SSO वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर SSO पोर्टल पर SSO ID बनाए।
  • SSO ID और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
  • योजना के ऑनलाइन पंजीकरण विकल्प पर जाएं।
  • पात्रता के अनुसार Free अथवा Paid श्रेणी चुनें।
  • लघु एवं सीमांत कृषक, संविदा कर्मचारी अथवा निर्धारित अन्य निःशुल्क श्रेणी के आवेदक अपनी सही श्रेणी का चयन करें।
  • जन आधार नंबर दर्ज करें।
  • डेसबोर्ड पर परिवार के सभी सदस्यों के नाम दिखाई देंगे।
  • जिसका बीमा करवाना है उसका नाम चयन करें।
  • इसके बाद आधार नंबर के जरिए e-KYC प्रक्रिया पूरी करें।
  • आवेदन में मांगा गया संबंधित श्रेणी का विवरण दर्ज करें।
  • अब Paid श्रेणी के परिवार 850 रुपए का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • आवेदन पूरा होने के बाद पॉलिसी दस्तावेज को प्रिंट या डाउनलोड कर लें।

Mukhyamantri Ayushman Arogya Yojana 2026 Important Links

Leave a Comment