Rajasthan Agriculture Scholarship 2026-27: कृषि विषय की पढ़ाई करने वाली छात्राओं को मिलेंगे ₹40,000, ऐसे करें आवेदन

WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now

राजस्थान सरकार बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने और कृषि विषय के प्रति उनका रुझान बढ़ाने के लिए कृषि विषय की छात्राओं के लिए प्रोत्साहन योजना चलाई जा रही है। राजस्थान सरकार कृषि विभाग द्वारा 2026-27 के प्रोत्साहन राशि कार्यक्रम के दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। तबभी कृषि के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ रही है, और इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए राजस्थान सरकार स्कूल से लेकर उच्च शिक्षा ( पीएचडी ) तक की पढ़ाई करने वाली बालिकाओं को प्रतिवर्ष ₹15,000 से ₹40,000 तक की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है।

Rajasthan Agriculture Scholarship 2026-27 योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की बालिकाओं को कृषि शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन करना है, और कृषि के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना है। उन्हें उच्च शिक्षा और रिसर्च के लिए आर्थिक संबल प्रदान करना है।

Rajasthan Agriculture Scholarship 2026-27 Overview

विवरण जानकारी
स्कीम का नाम कृषि विषय की छात्राओं के लिए प्रोत्साहन योजना
शैक्षणिक वर्ष2026-27
संबंधित विभाग कृषि विभाग, राजस्थान सरकार
लाभार्थी कृषि विषय में अध्ययनरत छात्राएं
प्रोत्साहन राशि सीमा₹15,000 से ₹40,000 प्रतिवर्ष।
आवेदन माध्यम ई-मित्र अथवा स्वयं की SSO ID
क्षेत्र राजस्थान
आवेदन की अंतिम तिथि31 जनवरी 2027
दिशा निर्देश जारी करने की तिथि5 मई 2026

राजस्थान एग्रीकल्चर स्कॉलरशिप 2026-27 क्या है

  • इस का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को कृषि शिक्षा के लिए प्रोत्साहन करना है।
  • आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को उच्च शिक्षा प्रदान करना है।
  • इस योजना का लाभ राजस्थान एवं केंद्र सरकार से मान्यता प्राप्त विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत पात्र विद्यार्थियों को मिलेगा
  • इस योजना में सीनियर सेकेंडरी कृषि, कृषि स्नातक, कृषि, स्नातकोत्तर और पीएचडी पाठ्यक्रमों में पढ़ रही छात्राओं को आर्थिक प्रोत्साहन दिया जाता है।

Rajasthan Agriculture Scholarship 2026-27 प्रोत्साहन राशि

इसमें छात्राओं को उनकी कक्षा और पाठ्यक्रम के अनुसार वार्षिक राशि दी जाएगी।

कक्षा अथवा पाठ्यक्रम वार्षिक प्रोत्साहन राशि
कक्षा 11 वीं कृषि₹15,000 प्रतिवर्ष
कक्षा 12 वीं कृषि₹15,000 प्रतिवर्ष
कृषि स्नातक₹25,000 प्रतिवर्ष
कृषि स्नातकोत्तर₹25,000 प्रतिवर्ष
कृषि विषय में पीएचडी₹40,000 प्रतिवर्ष

यह राशि एक बार मिलने वाली सहायता नहीं है। पात्रता पूरी होने पर संबंधित पाठ्यक्रम की निर्धारित अवधि के दौरान प्रतिवर्ष प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

Rajasthan Agriculture Scholarship 2026-27 पात्रता शर्तें

  • आवेदनकर्ता छात्रा राजस्थान की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • छात्रा कृषि विषय लेकर पढ़ाई कर रही हो।
  • छात्रा राज्य के किसी मान्यता प्राप्त स्कूल कॉलेज या कृषि विश्वविद्यालय में नियमित अध्ययनरत होनी चाहिए।
  • आवेदनकर्ता छात्रा पिछली कक्षा में उत्तीर्ण होनी चाहिए।

किन छात्राओं को प्रोत्साहन राशि का लाभ नहीं मिलेगा?

  • जो छात्राएं पिछली परीक्षा में अनुत्तीर्ण हो गई थी और उसी कक्षा में अब भी दोबारा पढ़ाई कर रही है।
  • वो छात्राएं जो श्रेणी अथवा अंकों में सुधार के लिए उसी कक्षा में पुनः प्रवेश लेती है।
  • जो छात्राएं बीच सत्र में ही अपनी पढ़ाई छोड़ देती है।
  • आवेदन अथवा दस्तावेजों दस्तावेज में गलत जानकारी पाए जाने पर।

Rajasthan Agriculture Scholarship 2026-27 आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदन करने के लिए छात्रा का जन आधार कार्ड होना जरूरी है।
  • आधार कार्ड का होना जरूरी है।
  • राजस्थान का मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक होनी चाहिए और वह पासबुक आधार से लिंक होनी चाहिए।
  • छात्रा की पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर होने चाहिए।
  • गत वर्ष की उत्तीर्ण कक्षा की अंकतालिका।

Rajasthan Agriculture Scholarship 2026-27 Apply Online

इस योजना का आवेदन छात्रा ई-मित्र और स्वयं की SSO ID से राज किसान साथी पोर्टल के माध्यम से कर सकती है। राज किसान साथी पोर्टल पर कृषि विभाग की योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध है।

  • सबसे पहले राजस्थान सरकार के आधिकारिक राज किसान साथी पोर्टल पर जाए।
  • अपनी SSO ID लाॅगिन करे, अगर SSO ID नहीं है तो जन आधार के जरिए नई आईडी बना सकती है।
  • अब डेशबोर्ड पर कृषि विभाग की सेवाओं में जाकर कृषि विभाग की संबंधित विद्यार्थी प्रोत्साहन राशि योजना का चयन करें।
  • आवेदन में मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजो की आवश्यक जानकारी भरे।
  • अपनी बैंक पासबुक, मार्कशीट और अध्ययन प्रमाण पत्र की स्कैन की गई कोपिया अपलोड करें।
  • फॉर्म को एक बार ध्यान से पढ़कर सबमिट कर दे।
  • आवेदन संख्या और रसीद प्राप्त करें और सुरक्षित रख लें।
  • आवेदन के बाद संबंधित विद्यालय महाविद्यालय विश्वविद्यालय के संस्था प्रधान द्वारा आवेदन की जांच एवं प्रमाणीकरण किया जाएगा व संस्था प्रधान द्वारा आवश्यक ई-साइन सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा।
  • अगर आप चाहें तो किसी नज़दीकी ई-मित्र केंद्र से भी आवेदन करवा सकती है।

Rajasthan Agriculture Scholarship 2026-27 Important Links

Leave a Comment