PM Gramin Awas Yojana 2026: पक्का घर बनाने के लिए मिलेंगे ₹1.20 लाख, जानिए पूरी जानकारी

WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now

भारत के ग्रामीण इलाकों में आज भी कई ऐसे परिवार हैं जो कच्चे मकानों और झोपड़ियों में अपना जीवन यापन करते हैं। PM Gramin Awas Yojana 2026 इन सभी की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण चलाई है छोटे उत्सव में चलाई है। इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार मैदानी क्षेत्रों में रहने वाले को ₹1.20 लाख और पूर्वोत्तर तथा निर्धारित पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले को ₹1.30 लाख की आवास सहायता दी है।

PM Gramin Awas Yojana 2026 को केन्द्र सरकार ने वित्त वर्ष 2024-2025 से 2028-2029 तक जारी रखने की मंजूरी दी है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक बेघर परिवारों को बुनियादी सुविधा से युक्त पक्का मकान उपलब्ध करवाना है। 2026 में इस योजना के बजट और कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी बनाया गया है, ताकी ऑनलाइन माध्यम से सीधे लाभार्थी के बैंक खातों में सहायता राशि ट्रांसफर की जा सके।

प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण का मुख्य विवरण

विवरण जानकारी
योजना का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण (PMAY-G)
योजना की शुरुआत1 अप्रैल 2016
संक्षिप्त मंत्रालय ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार
कुल लक्ष्य4.95 करोड़ मकान
मैदानी क्षेत्र की सहायता₹1.20 लाख
पहाड़ी एवं पूर्वोत्तर क्षेत्रों में सहायता₹1.30 लाख
शौचालय सहायता₹12,000 तक
मकान का न्यूनतम आकार25 वर्गमीटर
चयन का आधारSECC-2011, स्थायी प्रतीक्षा सूची और Awaas+ सर्वे
भुगतानDBT के माध्यम से बैंक या डाकघर खाते में
अतिरिक्त लक्ष्य2 करोङ नए ग्रामीण मकान
आधिकारिक वेबसाइटpmayg.dord.gov.in

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण का मुख्य उद्देश्य

  • इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण भारत के कच्चे घरों में रहने वाले गरीब परिवारों को सुरक्षित और पक्का मकान उपलब्ध करवाना है।
  • पक्का मकान बनाने के साथ उनमें रसोई, शौचालय और स्वच्छ पेयजल जैसी सुविधाओं को जोड़ना है।
  • इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीबों के जीवन स्तर को ऊपर उठाना और उन्हें बेघर होने की चिंता से मुक्त करना है।
  • योजना के तहत बनने वाले घर का क्षेत्रफल 25 वर्गमीटर तय किया गया है, इसमें खाना पकाने के लिए आवश्यक स्थान भी शामिल रहता है।

पक्का घर बनाने के लिए मिलने वाली राशि सहायता

सहायता का प्रकार मिलने वाली सहायता राशि
मैदानी क्षेत्र के मकान के लिए₹1.20 लाख
पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्रों के लिए₹1.30 लाख
शौचालय निर्माण के लिए₹12,000 तक
अकुशल मजदूरी के लिए 90 से 95 दिनों की मजदूरी का सीधा भुगतान
बिजली, पानी और LPG संबंधित सरकारी योजनाओं
के माध्यम से
संस्थागत ऋण पात्रता के अनुसार
₹70,000 तक

इस योजना में ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से जुलाई 2026 मैं स्पष्ट किया गया था कि मैदानी क्षेत्रों के लिए ₹1.20 लाख और पूर्वोत्तर व पहाड़ी क्षेत्रों के लिए ₹1.30 लाख की आवास सहायता लागू है और शौचालय निर्माण के लिए स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के माध्यम से ₹12,000 तक की अतिरिक्त सहायता का प्रावधान है। इसके अलावा मुक्त LPG गैस कनेक्शन की सुविधा, बिजली कनेक्शन की सुविधा और घर के अंदर नल से जल का कन्वर्सेशन की सुविधा का भी प्रावधान किया गया है।

PM आवास योजना-ग्रामीण की किस्तों का विवरण और भुगतान प्रक्रिया

इस योजना में मिलने वाली या सरकार द्वारा दी जाने वाली राशि ₹1,20,000 एक साथ नहीं दी जाती, बल्कि मकान निर्माण के समय विभिन्न चरणों के अनुसार किस्तों में ट्रांसफर की जाती है।

  • प्रथम किस्त – मकान की स्वीकृति मिलने और नींव का काम शुरू होने पर पहली किस्त ₹50,000 जारी की जाती है। इसमें आपको पहले मकान की स्वीकृति मिलना अनिवार्य है।
  • द्वितीय किस्त – जब मकान की दीवारें छत के स्तर तक बन जाती है और लिनटेन का काम पूरा हो जाता है तब दूसरी किस्त ₹50,000 भेजी जाती है ।
  • तृतीय किस्त – जब मकान की छत ढलाई और फिनिशिंग का काम पूरा हो जाता है तब शेष राशि अंतिम किस्त जारी की जाती है।

PM Awas Yojana Gramin के लिए पात्रता मापदंड

इस योजना का लाभ केवल उन्हीं को मिले जो इसके लिए पात्र है इसी कारण सरकार ने कुछ शर्तें तय की है

  • जिस किसी का भी इस योजना में आवेदन कर रहे हैं, वह भारत का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • परिवार का कोई भी सदस्य पहले से पक्के मकान का मालिक नहीं होना चाहिए।
  • परिवार ग्रामीण क्षेत्र में निवास करता हो।
  • परिवार बेघर हो और कच्ची दीवार या कच्ची छत वाले शून्य मकान में रहता हो।
  • परिवार को पहले किसी दूसरी सरकारी योजना से पक्का मकान नहीं मिला हो।
  • परिवार के सदस्यों में से कोई भी पहले से सरकारी नौकरी में न हो।
  • परिवार के पास कोई भी दोपहिया चालित, तिपहिया और चौपहिया चालित वाहन न हो।
  • ग्राम सभा एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा परिवार की पात्रता सत्यापित की गई हो।
  • परिवार का कोई भी सदस्य इनकम टैक्स न देता हो।
  • परिवार के पास 2.5 एकड़ से अधिक सिंचित भूमि न हो।

PM Awas Yojana-Gramin के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदक तथा परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड
  • परिवार की पहचान के लिए राशन कार्ड
  • आवेदक के नाम पर खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड से लिंक और एनपीसीआई ( NPCI ) मेप्ङ होना जरूरी है ताकि डीबीटी (DBT ) के माध्यम से किस्त का पैसा आसानी से ट्रांसफर हो जाए।
  • फाॅर्म भरते समय और सत्यापन के दौरान एक एक्टिव मोबाइल नंबर देना पड़ता है और मोबाइल नंबर आधार कार्ड से जुड़ा हुआ होना चाहिए।
  • आवेदक की पासपोर्ट साइज फोटो होनी चाहिए।
  • आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र कि भी जरूरत पड़ सकती है।

PM Awas Yojana Gramin 2026 लिस्ट में अपना नाम कैंसे देखें?

अगर इस योजना में आपने आवेदन किया है और अपना नाम देखना चाहते हैं की लिस्ट में है या नहीं तो आप निम्न चरणों से देख सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (pmayg.dord.gov.in ) और Awaassoft मेनू से Report विकल्प चुनें।
  • इसके बाद Beneficiary Details पेज खोले।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या Beneficiary ID दर्ज करे।
  • इसके बाद अपने राज्य, जिला, ब्लॉक, और ग्राम पंचायत का नाम चयन करे।
  • स्क्रीन पर दिया गया केप्चा हल करें।
  • Submit करने पर लाभार्थी का विवरण, मकान की स्थिति और उपलब्ध भुगतान जानकारी दिखाई देगी।

PM Awas Yojana Gramin 2026 Important Links

Leave a Comment