Income Tax Delhi Sports Quota Recruitment 2026: इनकम टैक्स विभाग दिल्ली स्पोर्ट्स कोटा भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now

Income Tax Delhi Sports Quota Recruitment 2026 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ​आयकर विभाग, दिल्ली क्षेत्र ने योग्य और मेधावी खिलाड़ियों के लिए स्पोर्ट्स कोटा के तहत भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसके तहत टैक्स असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर ग्रेड-II और मल्टी-टास्किंग स्टाफ के कुल 119 पदों को भरा जाएगा। जो भी इच्छुक अभ्यर्थी या उम्मीदवार इस भर्ती का आवेदन करना चाहता है। तो वह निर्धारित समयावधि के रहते आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कर सकता है। Income Tax Delhi Sports Quota Recruitment 2026 भर्ती के ऑनलाइन आवेदन 17 October 2026 से शुरू हो गए हैं और ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 November 2026 तक रखी गई है।

इस भर्ती में कुल 119 पद रखे गए हैं और इन पदों में Tax Assistant के 44 पद, Stenographer Grade-II के 09 पद और Multi-Tasking Staff (MTS) के 66 पद रखे गए हैं। इन सभी पदों के लिए अलग अलग शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा निर्धारित की गई है। इसके अलावा जो भी अभ्यर्थी आवेदन करना चाहता है, वह आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान में रखते हुए खेल संबंधी पात्रता, आवश्यक प्रमाण-पत्र और अन्य मांगी गई सभी शर्तों को ध्यान में रखकर आवेदन करना है। उम्मीदवार Income Tax Delhi Sports Quota Recruitment 2026 भर्ती का आवेदन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से कर सकता है। इस भर्ती में Tax Assistant के लिए स्नातक पास, Stenographer Grade-II के लिए 12वीं और MTS पद के लिए 10वीं पास योग्यता निर्धारित की गई है।

Income Tax Delhi Sports Quota Recruitment 2026 Overview

विवरण जानकारी
भर्ती संस्थाआयकर विभाग, दिल्ली क्षेत्र
भर्ती का नामइनकम टैक्स दिल्ली स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026
पदों के नामटैक्स असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर ग्रेड-II और MTS
कुल पद119 पद
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
आवेदन शुरू होने की तिथि17 October 2026
आवेदन की अंतिम तिथि10 November 2026
नौकरी का स्थानदिल्ली क्षेत्र
विज्ञापन संख्याP-
342/Pr.CCIT/Sports
Quota
Recruitment/2026-27/10703
आधिकारिक वेबसाइटincometaxdelhi.gov.in

Income Tax Delhi Sports Quota Recruitment 2026 Important Dates

कार्यक्रम तिथि
आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि1 अक्टूबर 2026
आवेदन शुरू होने की तिथि17 अक्टूबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि10 November 2026, रात 11:59 बजे तक

Income Tax Delhi Sports Quota Recruitment 2026 Vacancy Details

पदो का नाम कुल पद
टैक्स असिस्टेंट44
स्टेनोग्राफर ग्रेड-II09
मल्टी-टास्किंग स्टाफ66
कुल पद119

Income Tax Delhi Sports Quota Recruitment 2026 भर्ती में टैक्स असिस्टेंट के 44 पद, स्टेनोग्राफर ग्रेड-II के 09 पद और मल्टी-टास्किंग स्टाफ के लिए 66 पद रखे गए हैं। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 119 पदों में से 67 पद पुरुष खिलाड़ियों के लिए और 52 पद महिला खिलाड़ियों के लिए रखे गए है।

Income Tax Delhi Sports Quota Recruitment 2026 Application Fee

Income Tax Delhi Sports Quota Recruitment 2026 भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन में आवेदन शुल्क के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है, जो भी उम्मीदवार या अभ्यर्थी आवेदन करना चाहते हैं तो वह आवेदन करते समय पोर्टल पर उपलब्ध आवेदन शुल्क और भुगतान संबंधित आवश्यक निर्देश देखें।

Income Tax Delhi Sports Quota Recruitment 2026 Age Limit

पद न्यूनतम आयु सीमा अधिकतम आयु सीमा
टैक्स असिस्टेंट18 वर्ष27 वर्ष
स्टेनोग्राफर ग्रेड-II18 वर्ष27 वर्ष
मल्टी-टास्किंग स्टाफ18 वर्ष25 वर्ष

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार आरक्षित श्रेणियों (SC/ST/OBC) के उम्मीदवारों या अभ्यर्थियों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी और आयु की गणना 31 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी।

Income Tax Delhi Sports Quota Recruitment 2026 Educational Qualifications

Income Tax Delhi Sports Quota Recruitment 2026 भर्ती में सभी पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है

  1. टैक्स असिस्टेंट : उम्मीदवार या अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए तथा डेटा एंट्री स्पीड का ज्ञान।
  2. स्टेनोग्राफर ग्रेड-II : उम्मीदवार या अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए तथा स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट की योग्यता।
  3. मल्टी-टास्किंग स्टाफ : किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास।

आवेदक के पास संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता के साथ ही खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने और मेधावी खेल उपलब्धियों के वैध प्रमाण पत्र भी होने चाहिए।

Income Tax Delhi Sports Quota Recruitment 2026 Salary

  1. टैक्स असिस्टेंट: लेवल-4 के अनुसार, ₹25,500–₹81,100 तक
  2. स्टेनोग्राफर ग्रेड-II: लेवल-4 के अनुसार, ₹25,500–₹81,100 तक
  3. मल्टी-टास्किंग स्टाफ: लेवल-1 के अनुसार, ₹18,000–₹56,900 तक

Income Tax Delhi Sports Quota Recruitment 2026 Selection Process

Income Tax Delhi Sports Quota Recruitment 2026 भर्ती में उम्मीदवारों का चयन उनकी खेल उपलब्धियां, योग्यता और परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले खेल प्रदर्शन और खेल प्रमाण पत्रों की जांच के आधार पर उम्मीदवारों की छंटनी की जाएगी। इसके बाद छंटनी किए गए खिलाड़ियों को खेल दक्षता परीक्षा यानी कौशल परीक्षा के लिए बुलाया जाता है। दक्षता परीक्षा या कौशल परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों के खेल प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी मूल दस्तावेजों की जांच की जाती है। लास्ट में सभी चरणों के बाद अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है और सफल उम्मीदवारों को विभाग में नियुक्ति दी जाती है।

Income Tax Delhi Sports Quota Recruitment 2026 आवेदन कैसे करें?

  • उम्मीदवार को सबसे पहले आयकर विभाग, दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट www.incometaxdelhi.gov.in पर जाना होगा।
  • होमपेज पर दिए गए ‘Sports Recruitment’ 2026 या आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवार आवेदन करने से पहले संबंधित भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़कर अपनी पात्रता की जांच कर लें।
  • इसके बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और खेल संबंधी सभी आवश्यक जानकारी सही-सही भरें।
  • अब अपने आवश्यक खेल व शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर निर्धारित सीमा में अपलोड करें।
  • उम्मीदवार आवेदन फॉर्म सबमिट करने से पहले अपने फॉर्म को एक बार पुनः जांच लें और ​अंत में फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें।

Income Tax Delhi Sports Quota Recruitment 2026 Important Links

Leave a Comment