ECHS Bikaner Recruitment 2026: ईसीएचएस बीकानेर में क्लर्क और विभिन्न पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर

WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now

ECHS Bikaner Recruitment 2026 मे भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना बीकानेर के अंतर्गत क्षेत्रीय केंद्र बीकानेर द्वारा चिकित्सा, पैरामेडिकल एवं गैर-चिकित्सा कर्मचारियों के विभिन्न पदों पर संविदा के लिए भर्ती के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती का आवेदन ऑफलाइन तरीके से रखा गया है। इस भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन वे सभी भारतीय नागरिक कर सकते हैं जो इस भर्ती के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता रखते हैं। ECHS Bikaner Recruitment 2026 भर्ती में कुल 10 पद रखे गए हैं, जिनमें प्रभारी अधिकारी के लिए 1 पद, चिकित्सा अधिकारी के लिए 1 पद, फिजियोथेरेपिस्ट के लिए 1 पद, डेंटल हाईजीनिस्ट के लिए 1 पद, प्रयोगशाला तकनीशियन के लिए 1 पद और क्लर्क (लिपिक) के लिए 5 पद रखे गए हैं।

ECHS Bikaner Recruitment 2026 भर्ती के आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर 2026 रखी गई है। इन सभी पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता रखी गई है।

ECHS Bikaner Recruitment 2026 Overview

विवरण जानकारी
भर्ती संगठनभूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ECHS)
मंत्रालयरक्षा मंत्रालय, भारत सरकार
पदों के नाम प्रभारी अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी, फिजियोथेरेपिस्ट, डेंटल हाईजीनिस्ट, प्रयोगशाला तकनीशियन और क्लर्क
कुल पद10
आवेदन का माध्यम ऑफलाइन
नियुक्ति का आधार संविदा के आधार पर नियुक्ति
नियुक्ति स्थान बीकानेर, चूरू, नागौर, डीडवाना और राजगढ़
आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि23 अक्टूबर 2026
आधिकारिक वेबसाइटechs.gov.in

ECHS Bikaner Recruitment 2026 Vacancy Details

ECHS Bikaner Recruitment 2026 के सभी पदों का आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार विवरण जिसमें प्रभारी अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी, फिजियोथेरेपिस्ट, डेंटल हाईजीनिस्ट, प्रयोगशाला तकनीशियन और क्लर्क के पद दिए गए हैं।

पद का नाम रिक्तीया पॉलीक्लिनिक
प्रभारी अधिकारी01 राजगढ़, केवल भूतपूर्व सैनिकों के लिए
चिकित्सा अधिकारी01 डीडवाना, केवल भूतपूर्व सैनिकों के लिए
फिजियोथेरेपिस्ट01 नागौर
डेंटल हाईजीनिस्ट01 चूरू
प्रयोगशाला तकनीशियन01 चूरू
क्लर्क (लिपिक)05 बीकानेर, चूरू, नागौर, डीडवाना एवं राजगढ़

ECHS Bikaner Recruitment 2026 Important Dates

कार्यक्रम तिथि
आवेदन शुरू अक्टूबर 2026
आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि23 October 2026
आवेदन का माध्यम ऑफलाइन

उम्मीदवार आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन को जरूर देख लें और उसी के आधार पर आवेदन करें।

ECHS Bikaner Recruitment 2026 Application Fee

ECHS Bikaner Recruitment 2026 भर्ती के ऑफिशियल नोटिफिकेशन में आवेदन शुल्क के बारे में अलग से जानकारी नहीं दी गई है। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन करना चाहता है वह ऑफिशियल नोटिफिकेशन को ध्यान में रखते हुए आवेदन करें।

ECHS Bikaner Recruitment 2026 Age Limit

ECHS Bikaner Recruitment 2026 इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए निर्धारित नोटिफिकेशन के आधार पर आयु सीमा लागू होगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवारो को अपने संबंधित पद की पात्रता और निर्धारित नियमों को ध्यानपूर्वक देखना चाहिए।

ECHS Bikaner Recruitment 2026 Educational Qualifications

ECHS भर्ती में विभिन्न पद रखे गए हैं और उन सभी पदो के लिए निर्धारित नोटिफिकेशन में अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता रखी गई है।

क्र.
सं.
पद का नामशैक्षणिक योग्यता और जरूरी अनुभव
1.प्रभारी अधिकारी• इस पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए और स्वास्थ्य संस्थानों में या प्रबंधकीय पदों पर काम करने का न्यूनतम 5 वर्ष का कार्यअनुभव होना अनिवार्य है।
यह पूरा अनुभव केंद्रीय संगठन और ईसीएचएस के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार ही होना चाहिए।
नोट: यह पद राजगढ़ पॉलीक्लिनिक में केवल भूतपूर्व सैनिकों के लिए रखा गया है।
2.चिकित्सा अधिकारी चिकित्सा अधिकारी पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए और अपनी इंटर्नशिप पूरी करने के बाद, उम्मीदवार के पास कम से कम 3 वर्ष का कार्यअनुभव होना जरूरी रखा गया है।
नोट: यह पद डीडवाना पॉलीक्लिनिक में केवल भूतपूर्व सैनिकों के लिए रखा गया है।
3.फिजियोथेरेपिस्टइस पद के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार के पास फिजियोथेरेपी में डिप्लोमा होना चाहिए या सशस्त्र बलों से क्लास-1 फिजियोथेरेपी कोर्स किया होना चाहिए।
इसके साथ ही उम्मीदवार के पास काम करने का न्यूनतम 5 वर्ष का कार्यअनुभव होना जरूरी रखा गया है।
4.डेंटल हाइजीनिस्टइस पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास डेंटल हाइजीन में डिप्लोमा होना चाहिए या सशस्त्र बलो से क्लास-1 DH/DORA कोर्स किया होना चाहिए। इसके साथ ही न्यूनतम 5 वर्ष का कार्यअनुभव होना जरूरी रखा गया है।
5.प्रयोगशाला तकनीशियनइस पद के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार के पास बी.एस.सी. (मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी) की डिग्री होनी चाहिए, या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/बोर्ड से विज्ञान विषय के साथ मैट्रिकुलेशन/हायर सेकेंडरी/सीनियर सेकेंडरी (10+2) पास होना चाहिए। इसके साथ ही, किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा होना चाहिए तथा मेडिकल लैब में ‘लैब असिस्टेंट’ के रूप में न्यूनतम 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
6.क्लर्क (लिपिड) किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए या सशस्त्र बलों से लिपिकीय व्यापार का अनुभव होना चाहिए और इसके साथ ही कंप्यूटर की अच्छी योग्यता और कम से कम 5 वर्ष का कार्यअनुभव होना जरूरी रखा गया है।

ECHS Bikaner Recruitment 2026 Salary

पद्म का नामनियत मासिक पारिश्रमिक
प्रभारी अधिकारी₹95,000
चिकित्सा अधिकारी₹95,000
फिजियोथेरेपिस्ट₹36,500
डेंटल हाइजीनिस्ट₹36,500
प्रयोगशाला तकनीशियन₹36,500
क्लर्क (लिपिड)₹29,200

इस भर्ती में चयनित कर्मचारियों को संविदा के आधार पर निर्धारित मासिक पारिश्रमिक दिया जाएगा और अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन को ज़रूर पढ़ लें।

ECHS Bikaner Recruitment 2026 Selection Process

ECHS Bikaner Recruitment 2026 भर्ती में उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा और आधिकारिक नोटिफिकेशन के आधार पर साक्षात्कार का आयोजन अक्टूबर 2026 के अंतिम सप्ताह मे किया जाएगा। केवल निर्धारित पात्रता और अर्हता की शर्तें पूरी करने वाले उम्मीदवारों के आवेदन पर विचार किया जाएगा। साक्षात्कार के लिए चुने गए अभ्यर्थियों को निश्चित तिथि, समय और स्थान के बारे में अलग से सूचित कर दिया जाए।

साक्षात्कार में जाते समय उम्मीदवार संबंधित मूल दस्तावेज अपने साथ लेकर जाएँ, अपने संबंधित पद के लिए लगने वाले मूल दस्तावेजों के बारे में उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन को देखें।

ECHS Bikaner Recruitment 2026 आवेदन कैसे करें?

ECHS भर्ती का आवेदन निर्धारित प्रारूप में उम्मीदवारों को ऑफलाइन भेजना है।

आवेदन के दो सेट तैयार करके निर्धारित पते पर भेजने हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवार को ECHS की आधिकारिक वेबसाइट www.echs.gov.in पर जाना होगा।
  • ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होमपेज पर दिए गए “Employment Opportunities” सेक्शन में जाएं और बीकानेर भर्ती का नोटिफिकेशन व एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर लें।
  • अब उम्मीदवार डाउनलोड आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें और उसमें मांगी गई सभी जानकारी सही सही भरें।
  • अपने मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी स्पष्ट तरीके से लिखें।
  • शैक्षणिक योग्यता और कार्यानुभव के प्रमाणपत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियाँ संलग्न करें।
  • जहाँ पर लागू हो संबंधित संगठन/संस्था का अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) और चिकित्सीय स्वास्थ्य प्रमाणपत्र वे सभी दस्तावेज लगाए।
  • आवेदन-पत्र और दस्तावेजों के दो अलग-अलग सेट तैयार करें।
  • लास्ट में आवेदन नीचे दिए गए पते पर भेज दे, और सुनिश्चित करें की आवेदन निर्धारित अंतिम तिथि से पहले 23 अक्टूबर 2026 तक कार्यालय में प्राप्त हो जाए।

ECHS Bikaner Application Form भेजने का पता

ECHS सेल, स्टेशन मुख्यालय, सैन्य स्टेशन, बीकानेर – 334001।

आवेदन भेजते समय उम्मीदवार यह सुनिश्चित करें कि दस्तावेज पूरे हों और सभी जरूरी प्रमाणपत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न हों।

ECHS Bikaner Recruitment 2026 Important Links

Leave a Comment